: दशरी को मिला अपने सपनों का आशियाना महा गृह प्रवेश उत्सव में छाई खुशी की लहर
Ten Singh Thakur
Mon, Mar 31, 2025
तेन सिंह ठाकुर
दशरी को मिला अपने सपनों का आशियाना
महा गृह प्रवेश उत्सव में छाई खुशी की लहर
नारायणपुर, 30 मार्च 2025// प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आज जिले में राज्य स्तरीय महा गृह प्रवेश कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव का आयोजन जनपद पंचायत नारायणपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने अपने नए पक्के घरों में प्रवेश कर खुशी के पल मनाए।
दशरी बाई का सपना हुआ साकार
जनपद पंचायत नारायणपुर के ग्राम कुकड़ाझोर की दशरी बाई के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के घर का सपना पूरा किया। दशरी बाई ने कहा, "पहले मेरा घर झोपड़ीनुमा कच्चे दीवारों और खपरैल से बना था। बारिश के दिनों में घर के अंदर पानी भर जाता था और पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ती थी। पक्का घर बनाना मेरा सपना था, जो अब सरकार की इस योजना के कारण साकार हुआ है।" उन्होंने सरकार का दिल से आभार व्यक्त किया, जिसने उन्हें अपने सपनों का आशियाना बनाने का अवसर दिया।
गृह प्रवेश के इस महोत्सव में दिखी खुशियों की झलक जिले भर में महा गृह प्रवेश कार्यक्रम को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया गया। लगभग 600 हितग्राहियों के परिवारों के सदस्य अपने नए घरों में प्रवेश करते समय खुशी और संतोष से भर उठे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम ने हितग्राहियों को आभार पत्र और खुशियों की चाबी भेंट की। साथ ही सभी को विष्णुु की पाती, पुष्प गुच्छ और उपहार वितरित किए गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीना नाग, जनपद पंचायत नारायणपुर के उपाध्यक्ष श्री चैतराम कुमेटी, सदस्य श्री लच्छन कंरगा, और ग्राम पंचायत कुकड़ाझोर, बड़ेजम्हरी, गोटाजम्हरी, बेलगांव के सरपंच भी उपस्थित थे। इसके अलावा उप संचालक पंचायत श्री विक्रम बहादुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर, जिला समन्वयक (आवास) श्री गिरेन्द्र साहू और विकासखण्ड समन्वयक श्री मोहित नुरेटी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन