प्रमोद कुमार नाग सुकमा : सीआरपीएफ ने डब्बाकोंटा में किया सिविक एक्शन कार्यक्रम और मेडिकल कैंप का आयोजन
Ten Singh Thakur
Fri, Feb 20, 2026
सीआरपीएफ ने डब्बाकोंटा में किया सिविक एक्शन कार्यक्रम और मेडिकल कैंप का आयोजन
सुकमा जिले के डब्बाकोन्टा में सी, डी/50 बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा डब्बाकोन्टा कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम और मेडिकल कैंप का सफलता पूर्वक आयोजन किया इस कार्यक्रम में पेंटापाड़, एंटापाड़, डब्बाकोन्टा, इतराजपाड़ और तुमलपाड़ गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों को मिली आवश्यक सामग्री इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को साड़ी, छाता, कंबल, खेल सामग्री, घरेलू उपयोग की सामग्री और मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी सहित दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली अति आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया, जिससे लगभग 750 ग्रामीण लाभान्वित हुए। मेडिकल कैंप में हुई स्वास्थ्य जांच मेडिकल कैंप में बिनोद कुमार टोप्पो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नितेश कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी, 50वीं वाहिनी द्वारा ग्रामीणों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, रक्त शर्करा, मलेरिया, त्वचा रोग, महिला और बाल स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांच की गई और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। ग्रामीणों में बढ़ रहा है सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा बलों और शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है और स्थानीय ग्रामीणों में आशा और विश्वास की नई किरण जागृत हो रही है।
प्रमोद कुमार नाग
ब्यूरो चिफ सुकमा
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन