अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : 26 नवम्बर संविधान दिवस को बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया जिले वासियों के द्वारा
Ten Singh Thakur
Wed, Nov 26, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
26 नवम्बर संविधान दिवस को बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया जिले वासियों के द्वारा
जिला नारायणपुर में संविधान दिवस डॉक्टर अम्बेडकर साहब जी के पार्क में जिले वासियों के द्वारा सैकड़ों की संख्या में मनाया गया,
सुबह बाबा साहेब जी के मूर्ति को पहले पूजा अर्चना की गई, उसके बाद नगर भ्रमण के लिए रैली निकाला गया, जो कि नारायणपुर शहर के चौक चौराहों से होते हुए मेन रोड मेन मार्केट के रास्ते से गुजरते हुए बाईक रैली में सैकड़ों की संख्या में संविधान दिवस की जयकारा के साथ वापिस अम्बेडकर पार्क में आकर रैली का समापन किया गया।
मंचीय कार्यक्रम में जिला नारायणपुर वासियों के साथ साथ नारायणपुर जिले के जिला पंचायत के अध्यक्ष आदरणीय श्री नारायण मरकाम जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इन्द्र प्रसाद बघेल जी, मुख्य वक्तव्य के रुप में आदरणीय श्री विनोद कुमार कोसले जी, समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री सदाराम ठाकुर जी, सचिव महोदय श्री फुलसिंग कचलाम जी, कोषाध्यक्ष महोदय श्री आदरणीय गजानंद चिमनकर जी उपाध्यक्ष श्री रामटेके जी, सहसचिव श्री मंगडू राम जी सदस्य दुकारु गोटा, और जय भीम अनुयाई उपस्थित रहे।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन