Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव ने धान खरीदी केंद्र केरलापाल का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव ने धान खरीदी केंद्र केरलापाल का किया औचक निरीक्षण

खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सुकमा/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के केरलापाल धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।कलेक्टर श्री ध्रुव ने आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति केरलापाल के धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर संपूर्ण खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में मौजूद किसानों और अधिकारियों से सीधे चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण, तुलाई, बारदाना उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव ने धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध प्रमुख तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने बायोमेट्रिक डिवाइस, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्शन एवं विद्युत व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता एवं भंडारण प्रबंधन प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों को सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ध्रुव तथा जिला खाद्य अधिकारी श्री रवि कोमरा तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।...

ब्यूरो चीफ सुकमा

प्रमोद कुमार नाग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन