Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कलेक्टर ने विश्रामपुरी में छात्रावासों, विद्यालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*कलेक्टर ने विश्रामपुरी में छात्रावासों और विद्यालयों का किया निरीक्षण*

*कोंडागांव, 04 दिसंबर 2025/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत विश्रामपुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न छात्रावासों का गहन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विश्रामपुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति एवं एंबुलेंस की व्यवस्था के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही विश्रामपुरी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, प्री पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास और 100 सीटर कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर रुम, स्टडी रूम और डाइनिंग रूम और खेलकूद सामग्री की व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच के साथ साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्राम कोरगांव में स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उच्च गंभीर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए और स्वास्थ केंद्र के नए भवन हेतु प्रस्ताव तैयार करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

*ग्राम टेवसा में शासकीय उद्यान रोपणी का किया निरीक्षण*

कलेक्टर ने ग्राम टेवसा में शासकीय उद्यान रोपणी का भी निरीक्षण किया और वहां रोपे गए पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यानिकी अधिकारियों को अमरूद और पपीता के पौधे लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, सीएमएचओ डॉ. आर के चतुर्वेदी, जनपद पंचायत सीईओ श्री लखेश्वर यादव, तहसीलदार श्री फ़नेश्वर सोम सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन