Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कलेक्टर ने लिंगों घोटूल मांदरी नृत्य दल के कलाकारों का किया सम्मान

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*कलेक्टर ने लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल के कलाकारों का किया सम्मान*

*शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में हासिल किया था प्रथम स्थान*

*कोंडागांव, 16 दिसंबर 2025/* जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल के दल कलाकारों ने मंगलवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से भेंट की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने दल के कलाकारों का सम्मान किया और सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सभी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।

गौरतलब है की आदिम जाति विकास विभाग द्वारा अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन किया था और समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान मिला था। सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी ने भी सभी कलाकारों को जिले का गौरव और सम्मान बढ़ाने के लिए बधाई दिए।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन