अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कलेक्टर व एसपी ने क़ानून व्यवस्था को लेकर ली संयुक्त बैठक*
Ten Singh Thakur
Sat, Feb 21, 2026
कलेक्टर व एसपी ने क़ानून व्यवस्था को लेकर ली संयुक्त बैठक*
जिले में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर दिया गया जोर*
कोंडागांव, 20 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर जिले की विभिन्न घटनाओं की समीक्षा की गई, जिससे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बरकरार रहे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक में सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए निर्देशित किया गया कि किसी भी आपातकालीन घटना से निपटने के लिए मैदानी स्तर अमले को सतर्क और जागरूक रहें, जिससे किसी भी घटना की त्वरित सूचना प्राप्त हो सके। आगामी त्यौहार और विभिन्न मेला के आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक लेने हेतु भी सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, एसडीएम श्री अजय उरांव, श्री अश्वन पुसाम, सुश्री आकांक्षा नायक सहित सभी एसडीओपी, तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन