अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : प्रधानमंत्री आवास कार्य में तीव्रता लाने ग्राम पंचायतों में कलस्टर बैठक संपन्न
Ten Singh Thakur
Sun, Dec 7, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
*प्रधानमंत्री आवास कार्य में तीव्रता लाने ग्राम पंचायतों में कलस्टर बैठक संपन्न*
*कोण्डागांव, 06 दिसंबर 2025/* प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों को गति देने व अपूर्ण आवासों को अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोंडागांव द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कलस्टर बैठक का आयोजन किया गया। विकासखण्ड में कुल 18 कलस्टर का चिन्हांकन किया गया है, जिसके सफल संपादन हेतु ब्लॉक स्तर पर नोडल व सहायक नोडल अधिकारी तथा 18 कलस्टर प्रभारी नोडल नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को सभी कलस्टर प्रभारी अपने कलस्टर पर जाकर ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व आवास मित्रो की बैठक लेकर योजना की प्रगति की समीक्षा की और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से वर्ष 2016-23 एवं 2024-25 के अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने तथा 2025-26 में स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य शुरू करने और वर्ष 2016-23 अपूर्ण आवास जिसे पूरा किया जाना संभव नहीं उसे ग्राम सभा से निरस्त किए जाने हेतु पंचायत‑वार समीक्षा हुई साथ ही पंजीयन हेतु शेष पात्र हितग्राहियों का दस्तावेज जमा करने व अपात्र का ग्राम सभा प्रस्ताव जमा करने की समीक्षा, वर्ष 2024-25 व 2025-26 में प्रथम किश्त अप्राप्त सभी हितग्राहियों का खाता एनपीसीआई कराने व आधार अपडेट कराकर दस्तावेज जमा करने की समीक्षा। वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त प्राप्त सभी शेष अपूर्ण आवासों को मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य, वर्ष 2016-23 के अपूर्ण आवासों का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण करने, प्रत्येक अपूर्ण आवास के लिए हितग्राही‑वार राजमिस्त्री एवं निर्माण सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा, आर सेटी के माध्यम से राजमिस्त्री प्रशिक्षण हेतु युवाओं को प्रेरित करने, अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए हितग्राहियों का उन्मुखीकरण, गांव के विभिन्न आयोजनों में अपूर्ण आवासों की चर्चा कर समाधान हेतु सहयोग, हितग्राहियों को प्राप्त राशि के दुरुपयोग रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रोत्साहन, ग्राम पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत ईकेवायसी की भी समीक्षा लिए गए तकनीकी समस्या (फेस बायोमैट्रिक) ईकेवायसी में हितग्राही का चिन्हांकन कर सूची तैयार उपलब्ध करने और जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया गया, जो सप्ताह की प्रत्येक शुक्रवार आयोजित किया जाएगा।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन