अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के द्वारा नेशनल लोक अदालत को सफलता बनाने हेतु लिया बैठक
Ten Singh Thakur
Thu, Nov 20, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा नेशनल लोक अदालत को सफलता बनाने हेतु कोण्डागांव जिले के समस्त थाना प्रभारियों का लिया बैठक।
दिनांक 19 नवम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल अदालत की तैयारी को लेकर कोण्डागांव जिले के समस्त थाना प्रभारियों का लिया बैठक ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल एवं न्याय प्रक्रिया की दक्षता को बढ़ाना, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए रणनिति बनाना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु न्यायपालिका और पुलिस विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना था।
न्यायाधीश महोदय ने सभी थाना प्रभारियों का निर्देश दिया कि वे न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों की सूची तैयार करें जो नेशनल लोक अदालत में निपटाए जा सकते है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की सक्रिय सहभागिता से अधिक से अधिक मामलों को सुलझाया जा सकता है, जिससे जनता को शीघ्र न्याय मिलेगा।
इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि विशेष तौर पर आबकारी अपराध, ट्रैफिक चालान और राजीनामा योग्य सामान्य अपराधों एवं छोटे धाराओं जैसे प्रकरणों को अधिक से अधिक निराकरण पर जोर देना तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अपने-अपने स्तर पर तामिली करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन