Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का हुआ भव्य समापन। मार्च 2026 तक होगा अबूझमाड़ नक्सल मुक्त विक्रम उसेंडी।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्कूल मैदान में हुआ भव्य आयोजन, मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त होगा अबूझमाड़ विक्रम उसेंडी।

विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं और विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्योत्सव के समापन अवसर पर दी गई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय बालक विद्यालय मैदान में आज राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम की अध्यक्षता एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया।

विधायक श्री विक्रम उसेण्डी ने विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं एवं विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विक्रम उसेण्डी ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि जिनकी दूरदृष्टि से यह राज्य अस्तित्व में आया, आज वह उनके सपनों के अनुरूप प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। श्री उसेण्डी ने कहा कि नारायणपुर के प्राकृतिक और भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध जिला है, जिसे विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक जलप्रपात हांदावाड़ा, कच्चापाल सहित कई दर्शनीय स्थलों का जिक्र किया उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है और 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ पूर्ण रूप से नक्सलमुक्त हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों के 59 हजार से अधिक परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ मिल रहा है। ग्रामों को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना से जोड़ा गया है। हमारी सरकार को 22 महीनों में हमे माओवाद के कैंसर को नष्ट करने में प्रभावी सफलता मिली है। हमारे जवानों ने अब तक 477 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। 1801 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया है और 2152 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बसवराजू जैसे माओवादी संगठन के महासचिव को न्यूट्रलाइज कर माओवादियों की रीढ़ तोड़ दी।

उसेण्डी ने कहा कि बस्तर का कोदो-कुटकी, रागी विश्व भर में मिलेट्स के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोग तो इसकी खूबी पहले ही जानते थे अब दुनिया भर के लोगों ने इसे मान लिया है। हर जगह मिलेट्स कैफे खुल रहे हैं। छत्तीसगढ़ का ट्रेडिशनल फूड अब दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। हमारी माताएं बहने के सशक्तिकरण के लिए हमने महतारी वंदन योजना आरंभ की। साय सरकार ने केवल तीन महीने के भीतर ही इस योजना के लिए हितग्राहियों का चयन किया और अब तक 20 किस्तों में 13 हजार करोड़ की राशि लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम ने कहा कि इस वर्ष हम छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास, उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता के त्यौहार का उत्सव मना रहे हैं। यह महोत्सव हमें हमारी पहचान, संस्कृति और जनसहभागिता की शक्ति का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के इस रजत वर्ष ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ केवल एक राज्य नहीं, बल्कि मेहनत, संस्कृति और विकास की जीवंत कहानी है।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने राज्योत्सव एवं रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले की उपलब्धियों, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संगम है। विभागीय प्रदर्शनियों के माध्यम से विकास की झलक प्रस्तुत की गई, वहीं लोक कलाकारों ने हमारी सांस्कृतिक पहचान को मंच पर चित्रण किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मंगडूराम नूरेटी, पुलिस अधिक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,आम नागरिक, उपस्थित थे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन