अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव द्वारा एन एच 130डी की बदहाल स्थिति के संबंध में लिया गया संज्ञान
Ten Singh Thakur
Fri, Nov 21, 2025
अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव द्वारा एनएच 130डी की बदहाल स्थिति के संबंध में लिया गया संज्ञान
कोंडागांव, 21 नवंबर 2025
अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, किरण चतुर्वेदी के द्वारा दैनिक समाचार पत्र में कोंडागांव-नारायणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130डी (NH 130D) की अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति के संबंध में प्रकाशित समाचार के तहत संज्ञान लिया गया है। जिसमें महत्वपूर्ण मार्ग की दुर्दशा से स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों में भारी आक्रोश व्याप्त होने का उल्लेख है और सड़क की खराब स्थिति, गहरे गड्ढे, धूल-धक्कड़, लंबे समय से रूका निर्माण कार्य और भारी वाहनों की आवाजाही ने ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित कर दिया। जिसके कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं, यातायात जाम और स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक व्यवसायिक गतिविधियों पर पड़ रहे नाकारात्मक प्रभाव तथा आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन और नागरिकों के सुरक्षित आवागमन के अधिकार का हनन माना है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने इसका नाम तो राष्ट्रीय राजमार्ग रखा है परन्तु इसकी हालत गांव के कच्चे रास्ते से भी बदतर है। उक्त सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे व कई जगहों पर सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस राष्ट्रीय राजमार्ग में ना कोई साइन बोर्ड है, ना रोशनी और अब तो जान का खतरा भी है। अध्यक्ष महोदया ने, राष्ट्रीय राजमार्ग एजेन्सी लोक निर्माण विभाग के कोण्डागांव-नारायणपुर के प्रमुख अधिकारी एवं निर्माण एजेन्सी प्रमुख को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130डी की वर्तमान निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि व सड़क निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी 10 दिनों के भीतर आहुत करने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव को निर्देशित किया गया है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन