Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्था : बस्तर से ट्रेन मे यात्रा करने वाले यात्रियों को करना पड़ सकता है 10 दिनों का लंबा इंतजार

बस्तर से ट्रेन मे यात्रा करने वाले यात्रियों को करना पड़ सकता है 10 दिनों का लंबा इंतजार

बाड़ और बारिश ने बस्तर मे ऐसा तांडव मचाया कि .. रेल यातयात पूरी तरह से बाधित हो गई है...बीते 24 सितंबर से जगदलपुर से चलने वाली सभी 5 यात्री ट्रेनों का परिचालन में ब्रेक लग गया है...और मालगाड़ियों के पहिये भी थम चुके है... दरअसल उड़ीसा के रायगढ़ा सेक्शन के बीच मल्लीगुडा और छत्रिपुट के 3 किलोमीटर के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ है...और पूरा पहाड़ रेलवे ट्रैक पर आ गया है..जिससे पटरियां हवा में झूलती हुई नजर आई ... वही इस घटना के बाद जगदलपुर से जाने वाली विशाखापत्तनम , नाइट एक्सप्रेस,हीराखंड एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस,और राउरकेला एक्सप्रेस का आवागमन बंद हो गया है...जिससे बस्तर से रोजना सफर करने वाले 3 हजार से अधिक यात्रियो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है...वहीं लैड स्लाइड के चलते राहत कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है...और मौके पर खुद डीआरएम अपने अधिकारियों और 700 श्रमिकों के साथ डटे हुए है...और नई रेल ट्रैक को बड़ी बड़ी मशीनों से दोबारा बिछाया जा रहा है..और आवागमन को सुचारू रूप चालू करने का काम भी किया जा रहा है... वही रेल अफसरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेल यातयात शुरू होने में और 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है..ऐसे में ट्रेन से बाहर से बस्तर आने वाले पर्यटकों हो या फिर जगदलपुर से सफर करने वाले यात्री हो... सभी के लिए रेल सेवा पूरी तरह से बाधित हो चुकी है... बस्तर में केवल सड़क मार्ग का ही साधन बचा हुआ है..इधर रेल मार्ग बंद होने के चलते मालगाड़ियों का परिवहन भी रुक गया है जिससे रेल प्रशासन को हर दिन करोड़ो रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है ।

प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन