तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट बीजापुर : बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता, तीन जवानों को भी खोया।
Ten Singh Thakur
Thu, Dec 4, 2025
बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता, तीन जवानों को भी खोया।
बीजापुर और दंतेवाडा के सीमावर्ती केशकुतुल के मुठभेड़ में अब तक PLGA कंपनी क्रमांक 02 के कमांडर और कुख्यात माओवादी कैडर DVCM मोडियामी वेल्ला सहित कुल 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद एल म जी, एस एक आर, इंसास थ्री नाट थ्री सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं।मुठभेड़ स्थल से बरामद अन्य माओवादियों के मृत शरीरों की शिनाख्त अभी किया जाना शेष है।मुठभेड़ में बीजापुर DRG के 03 जवान शहीद। शहीद जवानों का विवरण1. शहीद प्रधान आरक्षक मोनू @ मोहन बड़डी, DRG बीजापुर — मूल निवासी थाना माड़ेद क्षेत्र, जिला बीजापुर।2. शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर — मूल निवासी थाना नेलसनार क्षेत्र , जिला बीजापुर।3. शहीद जवान रमेश सोड़ी, DRG बीजापुर — मूल निवासी थाना आवापल्ली क्षेत्र, जिला बीजापुर।मुठभेड़ में बीजापुर डी आर जी के के 02 जवान घायल, लेकिन खतरे से बाहर। घायल जवानों का विवरण1. ASI जनार्दन कोर्राम2. आरक्षक सोमदेव यादवघटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।अतिरिक्त बल (रीइन्फोर्समेंट) क्षेत्र में भेजा गया है। पर्याप्त फोर्स तैनात है तथा इलाके को कॉर्डन कर सघन सर्चिंग की जा रही है।स्थिति नियंत्रण में है तथा लगातार मॉनिटर की जा रही है।..
प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन