Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : धान की खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया,मारीगुड़ा में 40 क्विंटल अवैध धान सहित ट्रैक्टर जब्त

धान की खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया,मारीगुड़ा में 40 क्विंटल अवैध धान सहित ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध तरीके से धान खपाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार 07 दिसम्बर को करपावंड तहसील के अंतर्गत ग्राम मारीगुड़ा चिऊरगाँव में दूसरे किसान का धान अपने खाते में बेचने की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनीष वर्मा ने बताया कि मौके पर एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 1576 को रोका गया, जिसमें लक्ष्मण भारती पिता सहदेव भारती निवासी मारीगुड़ा द्वारा 89 बोरी में लगभग 40 क्विंटल धान ले जाया जा रहा था।पूछताछ करने पर लक्ष्मण भारती ने स्वीकार किया कि उनके पिता सहदेव भारती पिता आयतु भारती के नाम पर सोमवार 8 दिसम्बर को धान उपार्जन केंद्र करपावंड में 152.40 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन कटा है। टोकन की मात्रा के मुकाबले धान कम पड़ने के कारण उन्होंने कमी को पूरा करने के लिए यह 40 क्विंटल धान ग्राम राताखंडी निवासी दया भतरा से मांगा था।इससे स्पष्ट हुआ कि लक्ष्मण भारती अन्य किसान के धान को अवैध रूप से अपने पिता के खाते में खपाने का प्रयास कर रहे थे, जो कि शासन के नियमों का सीधा उल्लंघन और एक प्रकार का फर्जीवाड़ा है।प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, अवैध रूप से लाए जा रहे 40 क्विंटल धान सहित महिंद्रा ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 1576 को जब्त कर लिया।जब्त किए गए धान और ट्रैक्टर को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना ने धान खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता और धोखाधड़ी के प्रयासों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि इस तरह के फर्जीवाड़े को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन