Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: साइबर क्राइम के ख़िलाफ़ दन्तेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट   दिनांक:28/032025 थाना  :  - बचेली जिला  :- दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा   *जप्त मशरूका* :- (01) 07 नग बैंक पासबुक (02) 04 नग बैंक चेकबुक (03) 09 नग एटीएम कार्ड (04) 01 नग किशान कार्ड (05) 06 नग पेन कार्ड, (06) 07 नग आधार कार्ड, (07) 02 नग ड्रायविंग लायसेंस, (08) 02 नग आर.सी. बुक (09) 04 नग मोबाईल एवं नगद 145000/-रूपये।   *⭐️ साइबर क्राइम के ख़िलाफ़ दन्तेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही*   *⭐️ 300 से अधिक बैंक ख़तों का एनालिसिस कर आरोपी तक पहुची दंतेवाड़ा पुलिस*   *⭐️ राजस्थान के बाड़मेर ज़िले से आरोपी को किया गया गिरफ्तार*   *⭐️ साइबर सेल दंतेवाड़ा एवं थाना बचेली की संयुक्त कार्यवाही*   संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.01.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि घटना दिनांक 07.02.2024 एवं दिनांक 08.02.2024 के मध्य मोबाईल धारक एवं विभिन्न बैंक खाता धारको के द्वारा प्रार्थी से ब्लैक रॉक इंडियन बिजनेस स्कूल के नाम पर कुल 1354963/-रू0 का धोखाधड़ी कर फ्रॉड करने की रिपोर्ट पर थाना बचेली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन दंतेवाड़ा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा, किरन्दुल के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिर0 कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ कर तथा तकनीकि शाखा दंतेवाड़ा श्रीमान नोडल अधिकारी श्री ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में मोबाईल नंबरो के लोकेशन एवं विभिन्न बैंको के 300 खातो का जांच कर ट्रांजेक्शन की जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति पश्चात् आरोपियों की पतासाजी हेतु बचेली पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के हमराह में दिनांक 18.03.2025 को दीगर प्रांत जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर राजस्थान रवाना होकर टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी मुकेश गर पिता स्व.श्री चेतन गर उम्र 30 वर्ष निवासी नांद शिव भाखरी थाना बाड़मेर ग्रामीण जिला बाड़मेर (राजस्थान) को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के घर का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से बैंक का पासबुक, चेकबुक, एटीएम, आधारकार्ड, पेन कार्ड, मोबाईल एवं नगद 145000/-रूपये जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 21-03-2025 को गिर0 कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय शिव जिला बाड़मेर राजस्थान से ट्राजिस्ट रिमांड प्राप्त कर माननीय न्यायालय बचेली के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड लिया गया है।   अपराध क्रमांक- 02/2025, धारा - 420 भादवि, 66 (D) आई.टी. एक्ट नाम आरोपीगण :- मुकेश गर पिता स्व. श्री चेतन गर उम्र 30 वर्ष निवासी नांद शिव भाखरी थाना बाड़मेर ग्रामीण जिला बाड़मेर (राजस्थान)।   दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी नॉन बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।   कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव थाना प्रभारी बचेली, उप निरीक्षक रूपेश नारंग, आरक्षक मिथिलेश पुजारी, आरक्षक अभिजीत वट्टी, आरक्षक जैनेंद्र विश्वकर्मा, आरक्षक गजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक अजीत पैकरा की सराहनीय भूमिका रही। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन