Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कोंडागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही गांजा तस्कर के 05 आरोपियों को पकड़कर भेजा गया जेल

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

दिनांक 25 नवम्बर 2025

कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने 05 आरोपियों को भेजा गया जेल।

147 से अधिक एमवी एक्ट की कार्यवाही करते हुए शमन शुल्क वसूला गया।

300 अधिक किरायेदारों का सत्यापन किया गया साथ ही मुसाफिरो को किया गया चेक

अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 09 प्रकरण दर्ज की गई।

---000---

जिला कोण्डागांव में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं यातायात शाखा द्वारा विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत सक्रिय कार्यवाहियां की गईं। इन कार्यवाहियों में आबकारी अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट), किरायेदार सत्यापन, मुसाफिर चेकिंग एवं अन्य अपराधों के प्रकरण दर्ज करना शामिल है। विशेष रूप से, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिनके कब्जे से 08.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसी दौरान अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध 03 प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के विरूद्ध 06 प्रकरण दर्ज कर जिले भर में कुल 09 आबकारी प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कुल 147 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई तथा बाहर से आ कर रह रहे किरायादारों का सत्यापन किया गया है, जिसके तहत 300 से अधिक किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे मुसाफिरों की भी चेकिंग की गई, इस कार्यवाही से आमजनों के मन में उत्साह एवं अपराधी तत्वों में भय का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव ने कहा कि ये कार्यवाहियां जिले में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आबकारी, नशीली द्रव्य तस्करी, यातायात उल्लंघन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ाई बरती जा रही है। पुलिस टीमों को मुखबीरों के माध्यम से सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने पर दें। जिला पुलिस जनसहयोग से अपराधमुक्त कोण्डागांव बनाने के प्रति कटिबद्ध है।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन