प्रमोद कुमार नाग सुकमा : गांव–गांव घूम रहे संदिग्ध फेरीवालों से सतर्क रहें, ग्रामीणों ने जताई चिंता
Ten Singh Thakur
Fri, Dec 5, 2025
गांव–गांव घूम रहे संदिग्ध फेरीवालों से सतर्क रहें, ग्रामीणों ने जताई चिंता
सुकमा जिले के विभिन्न गांवों में इन दिनों फेरीवाले और छोटे–मोटे सामान बेचने वाले अनजान लोगों का आना–जाना बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूछताछ करने पर ये लोग अपना नाम–पता उत्तर प्रदेश या बिहार का बताते हैं, जबकि इनके वाहनों पर हरियाणा के नंबर प्लेट लगे हुए पाए गए हैं। इस विसंगति के कारण ग्रामीणों में संदेह और सतर्कता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि ये व्यक्ति दिन के समय गांवों में सामान बेचने के नाम से घर–घर जाते हैं। इसी दौरान वे कई बार अच्छे घरों की रैकिंग (नज़र रखकर जानकारी जुटाना) भी करते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि घर में कोई सदस्य न होने पर ये लोग मौके का फायदा उठाकर कीमती सामान चोरी करने जैसी गतिविधियों को अंजाम दे देते हैं।ग्रामीणों के अनुसार, गांवों में अक्सर लोग जागरूकता के अभाव में इनके बहकावे में आकर इनसे बिना पहचान सत्यापन के सामान खरीद–फरोख्त कर लेते हैं, जिससे धोखाधड़ी की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। हाल के दिनों में ऐसे अनजान व्यक्तियों के आने और संदिग्ध गतिविधियों की वजह से विभिन्न गांवों में धोखाधड़ी और चोरी जैसी घटनाएँ सामने आने लगी हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाहरी राज्यों से आने वाले फेरीवालों पर निगरानी व सत्यापन की व्यवस्था की जाए, ताकि गांवों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को गांव में घूमते या घर–घर जाते देखकर तुरंत सरपंच, पटवारी या पुलिस को सूचित करें।प्रशासन की ओर से भी इस मामले में सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और किसी भी प्रकार की घटना को पहले ही रोका जा सके।
प्रमोद कुमार नाग ब्यूरो चीफ सुकमा
प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन