Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: बारसूर 195 वी बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस 

बारसूर 195 वी बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस   बारसूर। देश दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के सभी राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार पर तैनात दंतेवाड़ा जिले में भी 195 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों और जवानों ने योग किया.   CRPF जवानों और अधिकारियों ने किया योग 21 जून 2025 को CRPF 195 बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने ‘ स्वास्थ्य मानसिक , चेतना को बढ़ाने के लिए’ योगाभ्यास किया. जवानों ने सामूहिक योग किया. इस मौके पर विक्रांत वर्मा ,द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), राजकुमार असिस्टेंट कमाण्डेन्ट, संजीव कुमार असिस्टेंट कमांडेंट ,डां वागीश त्रिपाठी एस एम एस 195 बटालियन ने अपने योग के महत्व के बारे में समझा,   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 जून इसलिए चुना गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है और इसे आध्यातिम दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. योग हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी स्थिर करता है. यह चिन्ता, थकान और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. आज की जीवनशैली में हम भागदौड़, तनाव और बुरी आदतों की वजह से अस्वस्थ हो रहे हैं. योग CRPF के जवानों के तनाव, थकान और बीमारियों से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. योग एक ऐसी प्राचीन भारतीय विद्या है, जो हमें प्राकृतिक और स्वस्थ जीवन जीने की राह हमेशा दिखाती है. जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर
  1. 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन