अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : आरक्षक भर्ती में अच्छे अंक लाने के बाद भी स्थानीय युवाओं का चयन नहीं होने से नाराज युवा रोड में उतरने के लिए मजबुर
Ten Singh Thakur
Mon, Dec 15, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती में अच्छे अंक लाने के बाद भी स्थानीय युवाओं को चयन नहीं होने से जिला नारायणपुर के युवा वर्ग नाराज है, जिसके कारण आज नाराज युवाओं के द्वारा जिला नारायणपुर के परिसर ग्रांउड से पैदल यात्रा कर जिला नारायणपुर से कोंडागांव जिले तक सैकड़ों कि संख्या में कोंडागांव के लिए पैदल ही निकल गए।
अपने जायज मांगों को लेकर कही न कहीं जिला नारायणपुर के युवा वर्ग अपने रोज़गार को लेकर बहुत ही चिंतित है, इतना पढ़ाई लिखाई करके भी आज सरकार युवा वर्ग को सरकारी नौकरी नहीं दे पा रही है, अगर ऐसा ही हाल रहा तो सारी सरकारी नौकरी को प्राइवेट नौकरी में बदल दिया जायेगा, जिससे कही न कही कमजोर और स्थानीय लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है, और आने वाले समय में सब गरीब से और गरीब हो जाएंगे। क्योंकि रोज़गार तो सरकार दे नहीं रही है, बल्कि सभी को फ्री में राशन जरूर दे रही है, जिससे आज कल लोग कोई और काम करना चाहे तो भी नहीं कर पा रहे है, क्योंकि सब आलसी और ठग हो गए है, इसलिए सरकार को अगर देश को विकास करना है, तो शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा के अलावा कुछ भी फ्री नहीं देना चाहिए। बल्कि उसी पैसे और इतना टैक्स के नाम पर सरकार के द्वारा पूरे देशवासियों को टैक्स ले रही हैं उसको देशवासियों को रोज़गार देकर युवाओं का भविष्य को सुधारने में लगाती, जिससे हमारे देश के नौजवानों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलता।
आज हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या यही है कि पढ़ें लिखे युवाओं के पास कोई काम नही है, निश्चित ही हमारी सरकार को इस पर गहन विचार करके देश के भविष्य कहलाने वाले नौजवानों को रोज़गार देकर रोड में उतरने के लिए विवश न करे। आज यही कारण है कि युवाओं को रोज़गार नहीं मिलना ही सबसे बड़ा कारण है, आज भी हमारे देश में 80 करोड़ जनता को फ्री का राशन मिल रहा है तो हमारा देश विकास कर रहा है, कि पीछे जा रहा है। हमारे देश वासियों को रोज़गार चाहिए न कि फ्री में राशन आज के युवा पीढी यही चाहती है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन