अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार मालगांव में नशा मुक्ति और यातायात नियमो का पालन की जानकारी दी गई
Ten Singh Thakur
Tue, Dec 2, 2025
अर्जुन देवांगन देवांगन कि रिपोर्ट
दिनांक 02.12.2025
थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव (छ0ग0)
थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार मालगांव में ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन, सायबर क्राइम के रोकथाम व नशा मुक्त भारत अभियान एवं अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई।
दिनांक 02.12.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में ग्राम मालगांव साप्ताहिक बाजार में आये ग्रामीणों को थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध, बाल अपराध एवं लैंगिक अपराध की जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा, नये कानून की जानकारी, अपराध की रोकथाम व नशा मुक्त भारत अभियान, अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई, ग्रामीणों को साइबर अपराध जैसे -अनजान व्यक्ति को ओ.टी.पी. शेयर न करना, अनजान से व्हाटऐप कॉलिंग न करना, करोड़ पति लॉटरी के झांसा में न आना संबंधी जानकारी दिया गया और कोई ठगी हो जाने पर टोल फ्री नंबर 1930 में कॉल करके सूचना देने, गांव में किसी अनजान व्यक्ति के आने पर थाना में सूचना देना एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई, जिसमें वाहन में रखे जाने वाले दस्तावेजों आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोलूशन, परमिट के संबंध में बताया गया व तेज गति से वाहन नहीं चलाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने तथा चार पहिया वाहन को चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर चलाने समझाईश दिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना अनंतपुर क्षेत्र में थाना स्टाफ के द्वारा लगातार भ्रमण कर किरायेदारों की चेकिंग एवं मुसाफिर चेकिंग की जा रही है अब तक 72 किरायेदारों सत्यापन किया गया है एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले मुसाफिरों एवं फेरी वालों से पूछताछ कर मुसाफिर रजिस्टर में इंद्राज किया जा रहा है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन