Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: माड़ बचाओ अभियान को बड़ी सफलतासुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप कुल 33 लाख ईनामी 08 माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

तेन सिंह ठाकुरमाड़ बचाओ अभियान को बड़ी सफलतासुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप कुल 33 लाख ईनामी 08 माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण। सरकार की आत्मसमर्पण एवम पुनर्वास नीति से प्रभावित हो कर रहें है आत्मसमर्पण। माओवादियों के बड़े लीडर डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, पार्टी सदस्य एवं जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 04 पुरूष 04 महिला माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ।  वर्ष 2025 में कुल 140 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक किया गया प्रदाय और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। आत्म समर्पित नक्सलियों ने इंट्रोगेशन में किया खुलासा - नक्सलवाद के अमानवीय कृत्यों की दर्दनाक कहानी। महिला नक्सली का सपना है - बेटी बड़ी होकर शिक्षक बने और दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाए। नक्सलियों ने जबरन नसबंदी कराया था, अब पिता बनकर परिवार के साथ जीना चाहता हूं - नक्सली कमाण्डर ।नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर आज दिनांक 24.07.2025 श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, पार्टी सदस्य एवं जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 04 पुरूष 04 महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। सभी माओवादी नक्सलियों के उपर कुल 33 लाख रूपये का ईनाम घोषित था।आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली उत्तर ब्यूरो टीडी टीम के इंचार्ज रहे वट्टी गंगा उर्फ मुकेश ने इंट्रोगेशन के दौरान खुलासा किया कि नक्सली हमारे लोगों के हिस्से के विकास को निगल रहे; जबकि सरकार हमारे जीवन के लिए आवश्यक सभी प्रकार की सुविधाएं, जैसे राशन, स्कूल, हॉस्पिटल, सड़क, बिजली, पानी निःशुल्क उपलब्ध कराता है। प्लाटून नंबर 01 की सेक्सन डिप्टी कमाण्डर रीना कुर्साम ने कहा कि उसका सपना है कि उसकी एक बेटी हो और वो बड़ी होकर शिक्षक बने और दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाए। 2013 से प्लाटून नंबर 22 कमाण्डर लखमा लेकाम उर्फ सैनाथ उर्फ रंजीत का नक्सलियों ने नसबंदी करा दिया था, सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त करके उपचार के बाद पिता बनना चाहता है ताकि सुख और शांति के साथ अपने परिवार के साथ जी सके। वहीं 8लाख रूपये के ईनामी माओवादी नक्सली हुर्रा उर्फ हिमांशु मिड़ियाम ने इसलिए आत्मसमर्पण किया ताकि वो भी नक्सलवाद के आदिवासी विरोधी कृत्यों को उजागर करके अपने जनजातीय लोगों को अच्छी जिंदगी के लिये प्रेरित कर सके।आत्मसमर्पण पुलिस अधीक्षक नारायणपुर , आई टी बी पी एवम बी एस एफ के उच्च अधिकारियों के समक्ष की। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन