Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल स्वतंत्रता दिवस में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

तेन सिंह ठाकुर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल स्वतंत्रता दिवस में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि   जगदलपुर 13 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल लालबाग मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ में कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने भी परेड की सलामी ली। कलेक्टर श्री हरिस ने तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस परेड का नेतृत्व डीएसपी संगम राम, सेकंड कमांड निरीक्षक गणेश राम यादव कर रहें है। परेड में 16 टुकडियां शामिल हो रही है जिसमें सीआरपीएफ 241 वीं बटालियन, सीआरपीएफ 80 वीं बटालियन, 5 वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 19वीं पोखरण वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, नगर सेना,एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान है। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे। रिहर्सल में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, आईपीएस श्री सुमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन