Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: लापरवाह शिक्षकों पर हो कठोर कार्यवाही ,महीना भर से नदारत है ड्यूटी से, घर बैठे तनख्वा का आनंद।

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर छत्तीसगढ़ में सरकार चाहे नौनिहालों का भविष्य गढ़ने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है ,लेकिन नारायणपुर जिला के अबूझमाड़ में नौनिहालों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी जिन पर हैं,वो खुद ही बहक चुके हैं. स्कूल जब से खुला है तब से आज तक शिक्षकों दर्शन आज तक स्कूल में नहीं हुई हैं । [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250807-WA0089-1.mp4"][/video] अब एक और मामला जुड़ चुका है. ये घटना है ओरछा ब्लॉक के फरसबेड़ा गांव की है । भगवान् भरोसे है बच्चों का भविष्य , क्या होगा इन नौनिहालों का। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को भी ठेंगा दिखाते है फरस बेड़ा के गुरुजी। गांव में जब प्राथमिक शाला की स्थापना हुई थी तब ग्रामीणों में उम्मीद की लहर दौड़ गई थी. लोगों ने सोचा था कि अब उनके बच्चों को शिक्षा का उजाला मिलेगा.वे भी पढ़-लिखकर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे. लेकिन ये सपने तब टूटने लगे जब बच्चों को सही रास्ता दिखाने वाले शिक्षक खुद ही रास्तों से मंजिल तक पहुँच नहीं पाते है । एक स्कूल में चार गुरुजी होने के बाद भी कभी स्कूल में नहीं पहुचे इन सब हरकतों से अभिभावक परेशान : प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अधिकतर घर में बैटे बैठे सरकारी वेतन खा रहे हैं । कई बार शिक्षक की हरकतें इतनी आपत्तिजनक हो जाती हैं कि बच्चों के साथ ही महिला अभिभावक भी असहज महसूस करती हैं. शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर मॉनिटरिंग और निरीक्षण की बात तो कही जाती है, लेकिन अबूझमाड़ में संचालित फरसबेड़ा स्कूल की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. अबूझमाड़ में बच्चों के भविष्य को अंधकार में झोंक रहे शिक्षक । प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा : इस पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से स्कूल में किसी भी उच्चाधिकारी का औचक निरीक्षण नहीं हुआ है. ऐसे में शिक्षक की लापरवाहियों को बढ़ावा मिल रहा है. जब इस विषय को लेकर मीडिया ने सवाल उठाया और मामले को जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में लाया गया, तब जाकर अधिकारियों की नींद टूटी. जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आखिर क्यों जब तक मामला मीडिया में ना आए तब तक शिक्षा विभाग कार्रवाई नहीं करेगी किया। बाइट:- अशोक कुमार पटेल जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन