Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: महिला पतंजलि योग समिति जिला नारायणपुर द्वारा मनाया गया जड़ी बूटी दिवस।

तेन सिंह ठाकुर की रिर्पोट महिला पतंजलि योग समिति जिला नारायणपुर द्वारा मनाया गया जड़ी बूटी दिवस। आचार्य बाल कृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति जिला नारायणपुर द्वारा गणेश मंदिर बखरूपारा मे जड़ी- बूटी दिवस मनाया गया। आचार्य बाल कृष्ण के आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र मे योगदान को सम्मान करने तथा लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन, तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व स्वस्थ जीवन शैली को बढावा देने के उद्देश्य से जड़ी बूटी दिवस मनाया जाता है।
जड़ी - बूटी दिवस के अवसर पर औषधीय पौधों का रोपण, यथा वितरण किया गया , ख़ास कर गिलोय, तुलसी, एवम येलोवेरा आदि पौधों का लोगों को वितरण किया गया। वातावरण की शुद्धि के लिए महिला पतंजलि योग समिति नारायणपुर के द्वारा हवन यज्ञ भी किया गया ।
कार्यकर्म महिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राधिका जोशी के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनीता साहु, योग शिक्षक अमिता ठाकुर, साधक - साधिकाएं बहनें रश्मि परिहार, ममता ठाकुर सुनिता साहु, श्रीमती गंगासागर, श्रीमती कोलियारा, अनीता ठाकुर टी एस ठाकुर, पतंजलि योग समिति नारायणपुर जिला प्रभारी मदन बैस, मिडिया प्रभारी सी डी वैष्णव उपस्थित थे प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन