अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : मर्दापाल सब-स्टेशन अंतर्गत 52 गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत
Ten Singh Thakur
Fri, Nov 28, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
*मर्दापाल सब-स्टेशन अंतर्गत 52 गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत*
*कोंडागांव, 28 नवंबर 2025/* जिला प्रशासन द्वारा जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 33/11 के.वी. मर्दापाल सब-स्टेशन में 3.15 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक चार्जिंग कार्य पूरा किया गया। इस पहल से सब-स्टेशन से जुड़े गांवों को लो वोल्टेज और अधिभार की समस्या से अब छुटकारा मिलेगा।
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर. एल. सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मर्दापाल सब-स्टेशन में 3.15 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का चार्जिंग कार्य पूर्ण होने के बाद मर्दापाल, गोलावंड, कुरुषनार, मुलनार, कुधुर, हसलनार, चांगेर, हड़ेली, ढोल मांदरी, बालासर, नगरी, मड़ानार सहित कुल 52 गांवों के उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन