Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: मुठभेड़ में 03 लाख का ईनामी गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर वेल्ला वाचम हुआ ढेर,

  मुठभेड़ में 03 लाख का ईनामी गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर वेल्ला वाचम हुआ ढेर, मारा गया माओवादी अम्बेली ब्लास्ट की घटना में था शामिल। जिला बीजापुर के थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत केरपे – तोड़समपारा के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना बेदरे एवं छसबल 7वी वाहिनी ई कंपनी कैंप नुगुर का संयुक्त बल माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शाम 05.30 बजे के आसपास केरपे एवं तोड़समपारा के मध्य पूर्व से घात लगाये बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्यवाही में 01 माओवादी मारा गया। मुठभेड़ स्थल से 01 नग 315 बोर Rifle, पोच, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत केरपे-तोड़समपारा जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना बेदरे एवं CAF 9/E Coy की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।अभियान के दौरान दिनांक 21/04/2025 के शाम 05.30 बजे के आसपास केरपे एवं तोड़समपारा के मध्य पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 03 लाख रूपये का ईनामी गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर वेल्ला वाचम मारा गया।मुठभेड़ स्थल से 01 नग 315 बोर Rifle, राउंड, पोच, विस्फोटक, एवं माओवादी सामग्री बरामद हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि जिला बीजापुर के थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत केरपे- तोड़समपारा के जंगल पहाड़ में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना बेदरे एवं CAF 9/E Coy की संयुक्त टीम माओवादियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में 01 हार्डकोर माओवादी को सुरक्षा बलो ने मार गिराया। मौके से 01 नग 315 बोर Rifle, राउंड, पोच, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है। वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी जिला बीजापुर अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप जिला बीजापुर में विगत 112 दिनों में कुल 87 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। वही अलग अलग थाना क्षेत्रों से 213 माओवादियो को गिरफ्तार करने मे सुरक्षा बलो को सफलता मिली एवं 179 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण किया है। माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 112 दिनों में कुल 125 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन