अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला कोंडागांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता।
Ten Singh Thakur
Tue, Feb 3, 2026
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता।
दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम गागड़ा में हुआ आयोजन।
आयोजन में साइबर जागरूकता, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी।
पुलिस अधीक्षक जिला कोंडागांव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अनंतपूर श्री गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में सायबर जागरूकता एवं नए कानूनों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के साथ खेल के माध्यम से आम ग्रामीणों एव पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित करने एवं सहयोग की भावना उत्पन्न करने हेतु थाना अनंतपुर के ग्राम गागड़ा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 02 दिवसीय दिनांक 02-02-2026 से 03-02-2026 तक बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त बॉलीबाल प्रतियोगिता में थाना अनंतपूर क्षेत्र के ग्राम एरला , बिंजोली , घोड़सोड़ा, अनंतपूर, बीजापुर, अमरावती, मालगाँव, छिनारी, कुम्हारी एवं आसपास के ग्रामीण नवयुवक प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिवस प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं आम ग्रामीणों को पुलिस विभाग की ओर से भोजन कराया गया।
कोंडागांव जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्राम गागड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों की 16 टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 03-02-2026 को हुआ, जिसमें ग्राम एरला एवं बिंजोली के मध्य फाईनल का मुकाबला खेला गया। जिसमें प्रथम स्थान पर ग्राम एरला एवं द्वितीय स्थान पर ग्राम बिंजोली की टीम रही। विजेता टीमों को शील्ड एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान थाना अनंतपूर द्वारा जागरूकता प्रोग्राम चलाया गया एवं जिसमें ऑनलाइन ठगी,फिशिंग, सोशल मीडिया पर सतर्कता, पासवर्ड सुरक्षा, फेक न्यूज एवं अन्य डिजिटल खतरों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंडागांव श्री रूपेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ऐसा आयोजन पुलिस एवं जनता के बीच की दूरी को कम करता हैं तथा युवा पीढ़ी को अपराध मुक्त, नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज की दिशा में प्रेरित करते हैं। हम निरंतर ऐसे प्रयास जारी रखेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं सुरक्षा का स्तर ऊंचा हो सके।
कोंडागांव पुलिस प्रतिबद्ध है कि भविष्य में भी खेलकूद, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस एवं जनता के मध्य संबंधों को और सुदृढ़ किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी माकड़ी श्री ज्ञानेन्द्र चौहान, सहा. उप निरीक्षक श्री डोमन लाल दीवान, जनप्रतिनिधिगण जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बैशाखु कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रमदा बघेल, सरपंच ग्राम एरला श्री गणेश बघेल, उप सरपंच ग्राम एरला श्री जसराज बैध , कोटवार ग्राम गागड़ा श्री बिंगुराम नाग थाना अनंतपूर के अधिकारी/कर्मचारी एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन