Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन   नारायणपुर: छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के अंतर्गत आज, दिनांक 09 जनवरी 2025 को शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायणपुर के सभागार में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग एवं भौतिक विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री सचिन कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक, भूगोल , शासकीय लाल कालिंद सिंह महाविद्यालय- अंतागढ़, कांकेर उपस्थित रहे। उन्होंने *"मानसून की प्रकृति में परिवर्तन"* विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और छात्र-छात्राओं को जलवायु एवं मौसम में हो रहे परिवर्तनों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजम ने पर्यावरण प्रदूषण के कारण जलवायु में हो रहे परिवर्तनों के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सहयोग IQAC प्रभारी प्रो. आर. के. यादव जी द्वारा तथा नेताम जी, और यादव जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. विजय लाल तिवारी ने किया और आभार ज्ञापन डॉ. हरि शंकर कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण के साथ-साथ बी.ए. प्रथम सेमेस्टर भूगोल के 60 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन