: कुतुल में पहली बार जिला प्रशासन ने लगाई जनसमस्या निवारण शिविर
Sat, Feb 8, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
कुतुल में पहली बार जिला प्रशासन ने लगाई जनसमस्या निवारण शिविर
अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को शीघ्र पूरा करने दिलाया भरोसा नारायणपुर, 07 फरवरी 2025// जिले के विकासखण्ड ओरछा के संवेदनशील ग्राम कुतुल में नियद नेल्लानार योजना अन्तर्गत नवीन पुलिस कैम्प प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा 05 फरवरी को ग्राम कुतुल में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा एवं अन्य सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को लाभान्वित करने हेतु अवगत कराया गया। विभागों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने आवेदन जमा किया गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा योजना अन्तर्गत जाबकार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, बैंक खाता खुलवाने, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने, जाति, निवास तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी ग्रामीणों दिया गया। शिविर में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि 04 हैण्डपंप है, लेकिन स्वच्छ पेयजल हेतु अतिरिक्त 02 हैण्डपंप खनन कार्य किये जाने शिविर स्थल में मांग की गई। साथ ही उचित मूल्य दुकान, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन आदि की मांग शिविर स्थल में की गई।शिविर में ग्रमीणों के द्वारा अस्पताल भवन, प्रधानमंत्री आवास, खेल मैदान, अतिरिक्त बोर भवन खनन, विडियो हॉल, मिनी राईस मिल, ड्राईविंग एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण, देवेगुड़ी मंदिर निर्माण, कृषि के लिए सोलर पंप और पंचायत भवन की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में राशन ग्राम मोहंदी से लेना पड़ रहा है, इसलिए ग्राम कुतुल में राशन दुकान खोलने की मांग की गई। शिविर में जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम राजीव बघेल सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अधिकारी सजग होकर संपन्न करवाएं मतदान कार्य- कलेक्टर श्री हरिस एस*
Wed, Feb 5, 2025
रचना ठाकुर कीरिपोर्ट
*संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अधिकारी सजग होकर संपन्न करवाएं मतदान कार्य- कलेक्टर श्री हरिस एस*
*समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश* *जगदलपुर 05 फरवरी 2025/* कलेक्टर श्री हरिस एस ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र और पंचायत स्तर के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसडीएम, पुलिस के अधिकारी, कार्यपालिक दंडाधिकारी और सेक्टर अधिकारी सजग होकर मतदान कार्य सम्पन्न करवाएंगे। इसके अलावा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन को सुनिश्चित करवाएं, साथ ही चुनाव प्रचार में उपयोग की जा रही लाउडस्पीकर का निर्धारित डेसीबल लेबल से अधिक होने पर संबंधितों को समझाईश दें और आवश्यकता के अनुरूप कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए । बैठक में कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर आफिसर अपने दायित्व के प्रति सजग रहें और त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन में पूरा प्रयास किया जाए कि मतगणना उसी मतदान केंद्र में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता और नगरीय निकाय में ईवीएम मशीन डेमो को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में वोटर इनफार्मेशन स्लीप बांटने, नगरीय निकाय निर्वाचन में महिला मतदान कर्मी का उपयोग करने, मतदान और मतगणना स्थल की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने पर चर्चा किए। मतपत्र का प्रूफ रीडिंग कार्य को चरणवार करने पर जोर दिया गया और रूट चार्ट के आधार पर वाहन की व्यवस्था हेतु मतदान में उपयोग करने पर चर्चा किया गया । इसके साथ ही विभागीय बजट की स्थिति व आवश्यकता के संबंध में चर्चा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।जिला ब्यूरो प्रमुखरचना ठाकुर7000297169
:
Wed, Feb 5, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट *संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अधिकारी सजग होकर संपन्न करवाएं मतदान कार्य- कलेक्टर श्री हरिस एस* *समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश* *जगदलपुर 05 फरवरी 2025/* कलेक्टर श्री हरिस एस ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र और पंचायत स्तर के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसडीएम, पुलिस के अधिकारी, कार्यपालिक दंडाधिकारी और सेक्टर अधिकारी सजग होकर मतदान कार्य सम्पन्न करवाएंगे। इसके अलावा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन को सुनिश्चित करवाएं, साथ ही चुनाव प्रचार में उपयोग की जा रही लाउडस्पीकर का निर्धारित डेसीबल लेबल से अधिक होने पर संबंधितों को समझाईश दें और आवश्यकता के अनुरूप कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए । बैठक में कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर आफिसर अपने दायित्व के प्रति सजग रहें और त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन में पूरा प्रयास किया जाए कि मतगणना उसी मतदान केंद्र में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता और नगरीय निकाय में ईवीएम मशीन डेमो को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में वोटर इनफार्मेशन स्लीप बांटने, नगरीय निकाय निर्वाचन में महिला मतदान कर्मी का उपयोग करने, मतदान और मतगणना स्थल की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने पर चर्चा किए। मतपत्र का प्रूफ रीडिंग कार्य को चरणवार करने पर जोर दिया गया और रूट चार्ट के आधार पर वाहन की व्यवस्था हेतु मतदान में उपयोग करने पर चर्चा किया गया । इसके साथ ही विभागीय बजट की स्थिति व आवश्यकता के संबंध में चर्चा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।जिला ब्यूरो प्रमुखरचना ठाकुर7000297169