Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से तिलेश्वरी ठाकुर को मिला नया जीवन

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से तिलेश्वरी ठाकुर को मिला नया जीवनमुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से तिलेश्वरी ठाकुर को मिला नया जीवन   नारायणपुर, 04 दिसम्बर 2024// राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ किया गया है। इस योजना के तहत् चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके। जिला नारायणपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 आश्रम निवासरत श्रीमति तिलेश्वरी ठाकुर, पति श्री योगश ठाकुर के यूटेरस में पथरी होने के कारण उपचार हेतु विशाखपटनम गये थे। विशाखापटनम के चिकित्सालय में प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच परीक्षण के उपरांत चिकित्सको के द्वारा पथरी के साथ ही साथ कैंसर होना पाया गया चूंकि संबधित पीड़ित मरीज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नारायणपुर वापस लाये गये। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी प्राप्त कर 2 अगस्त 2024 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में उपस्थित हुये। श्री सूरज सिंह साहू जिला परियोजना समन्यवक आयुष्मान भारत जिला नारायणपुर के द्वारा श्रीमति तिलेश्री ठाकुर को आवेदन प्रपत्र प्रदाय किया गया एवं राज्य कार्यालय में जमा करने सलाह दिया गया। चार दिवस के भीतर ही बालको मेडिकल सेंटर पर उपचार हेतु 06 अगस्त 2024 को मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में मर्ती किया गया। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत श्रीमति तिलेश्वरी ताकुर के उपचार हेतु 1 लाख् 51 हजार 685 रूपये सीधे तौर से बालको मेडिकल सेंटर को स्वीकृति प्रदाय करते हुये हितग्राही का निःशुल्क उपचार किया गया। श्रीमति तिलेश्वरी ठाकुर का पैक्लिटैक्सेल और कार्बाेप्लेटिन उपचार किया गया है। 02 दिसम्बर 2024 की स्थिति में तिलेश्वरी बालको मेडिकल सेंटर चिकित्सको की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। लाभार्थी के परिजनो द्वारा अवगत कराया गया है कि 12 दिसम्बर 2024 को चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जाएगा। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन