Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: निक्षय निरामय कार्यक्रम की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक संपन्न

    तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट Jagdalpur निक्षय निरामय कार्यक्रम की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक संपन्न   जगदलपुर, 24 दिसम्बर 2024/ मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर के निर्देशानुसार राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना निक्षय निरामय जांच एवं उपचार 100 दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक महारानी अस्पताल परिसर के शहीद गुंडाधूर हाल में संपन्न हुई। उक्त समीक्षा बैठक में कार्यक्रम के दौरान रिपोर्टिंग में आ रही दिक्कतों के बारे में विकासखण्डों से आए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ब्लॉक, डाटा मैनेजर ब्लॉक प्रशिक्षण अधिकारी, खंड प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षण में विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षय रोग कंसलटेंट डॉक्टर मनीष मसीह के द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम के रिपोर्ट फॉर्मेट में आ रही तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराते हुए उसके सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण में कुष्ठ रोग नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी मैत्री, जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर टीबी कमलेश वर्मा, जिला कंसल टेंट मलेरिया बसंत पांडा आदि भी मौजूद रहे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन