: 21 किवंटल प्रति एकड़ मान से हो रही धान खरीदी
Mon, Nov 25, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कोण्डागांव*किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री श्री साय* *कोंडागांव, 25 नवंबर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है।विज्ञापन एवम समाचार के लिए संपर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर94242875476264046084
: सरकार एवम पर्यटन विभाग की बारसूर के विकास को लेकर उदासीन
Sun, Nov 24, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुरपर्यटन विभाग ऐतिहासिक गणेश मंदिर के आसपास ना केवल बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर उदासीन है बल्कि मंडप का काम को पूरा करने में भी कोताही बरत रही है। ऐतिहासिक मंदिर की गरिमा अनुकूल शेड निर्माण नहीं किया गया है। केवल प्रोफाइल शीट का शैड बना छोड़ दिया है। मूर्ति की सुरक्षा हेतु कोई इंतजाम नहीं है। रस्सी का घेराव कर मूर्ति की काम चलाऊ सुरक्षा की गई है। आज अवकाश का दिन होने से पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। महासमुंद, धमतरी राजनांदगांव और जगदलपुर से सैलानी बस व अन्य वाहनों से बारसूर गणेश मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। धमतरी निवासी राम, विकास और अजय ने बताया कि शौचालय और स्नानागार की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। यही नहीं बारसूर में पर्यटकों के ठहरने के लिए भी कोई सुविधा नहीं होने पर पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर कीप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर94242875476264046084
: बुनियादी सुविधाओं को तरसता बारसूर
Sun, Nov 24, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
दंतेवाडा जिले में स्थित बारसूर में पर्यटकों के रात्रि विश्राम हेतु सराय व अन्य बुनियादी सहूलियत का अभाव है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी विश्व विख्यात गणेश भगवान और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आते हैं, पर सुविधा नहीं होने से पर्यटन का पूरा मजा नहीं ले पाते हैं। गणेश मंदिर और मामा - भाचा मंदिर तक जाने वाली मार्ग बहुत ही सकरी है। बड़ी मुश्किल से वाहनों की आवाजाही होती है। इस वन वे रोड के कारण ट्राफिक की समस्या रहती है। गणेश मंदिर रोड में साप्ताहिक बाजार भी लगता है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान संचालित है, जहाँ सैकड़ों बच्चे अध्ययन करते हैं। बाजार के दिन गणेश मंदिर रोड में इतनी अधिक ट्राफिक हो जाती है कि स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। गणेश मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पंचायत कोई पहल नहीं कर रहा है। जबकि साप्ताहिक बाजार से गणेश मंदिर तक सकरी रोड होने के कारण आए दिन लोगों को ट्रेफिक की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गणेश मंदिर से 200 मीटर दूर डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री के सामने पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण किया जाना है जो आज कि स्थित में अपूर्ण है। बाहर से आने वाले सैलानी खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। यदि अपूर्ण शौचालय और स्नानागार का काम नगर प्रशासन की ओर से पूरा कर दिया जाता तो लोगों को सहूलियत होती। बाहर से आने वाले पर्यटक वाहनों से फीस वसूली जा रही है। वही सुविधा के नाम पर एक शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। मुचनार निवासी थलेश ठाकुर ने बताया कि गणेश मंदिर रोड में बड़ी वाहनों को साइड देने तक कि जगह नहीं रहती। मुश्किल से लोग सफर कर रहे हैं। मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग बारसूर में रिर्साट तथा अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान दे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
9424287547