: भारतीय जनता पार्टी ने फिर खोया अपना एक सिपाही
Fri, Dec 6, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी ने फिर खोया अपना एक सिपाही
बीजापुर जिला के भैरमगढ़ ब्लाक अंतर्गत बिरिया भूमि के पूर्व सरपंच सुकालू फरसा की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी सुकालू फरसा भाजपा के कद्दावर नेता थे बिरिया भूमि के दो बार सरपंच रह चुके हैं साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैंभाजपा को फिर एक समर्पित सिपाही खोना पड़ा जिला बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लाक के लिए भारी नुकसान हैं।चूंकि आनेवाले दिनों में नगरीय निकाय चुनाव तथा ग्राम पंचायत का चुनाव होना है चुनाव की सुगबुगाहट के बीच एसे वक्त में नक्सलियों द्वारा कायराना हरकत कर पार्टी के कार्यकताओं की मनोबल पर चोट पहुंचाने के नियत से निर्मम हत्या जैसे वारदात को अंजाम देने में नही चूकते हैं।अंतिम संस्कार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, युवा मोर्चा अध्य्क्ष बलदेव उरसा सरपंच सुकमन सहित भाजपा के कार्यकर्ता , ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे मृतक के पार्थिव शरीर में सरपंच सुखमन ने पार्टी का झंडा डाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबलता प्रदान कीविज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547,6264046084
: महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ 10वीं किस्त जारी
Fri, Dec 6, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टमहतारी वंदन योजना से संवरी सलाम के जीवन में आया खुशहाली महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ 10वीं किस्त जारी नारायणपुर, 05 दिसम्बर 2024 // छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में समानता का अधिकार देना है। इस योजना का लाभ ग्राम बिंजली के निवासी संवरी सलाम के जीवन में महतारी वंदन योजना से महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है।संवरी सलाम जिनके पति दयाराम सलाम भी इस परिवार के सदस्य हैं, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। संवरी और उनके परिवार को इस योजना के तहत हर महीने 1000 रूपये की वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि उनके परिवार के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है, खासकर आर्थिक तंगी के समय संवरी सलाम बताती हैं कि वह मजदूरी और खेती करके अपने घर का खर्चा चलाती थी, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिली यह राशि अब उनके लिए घर चलाने में काफी मददगार साबित हो रही है। संवरी ने बताया कि इस योजना ने हमारी ज़िन्दगी में एक नई उम्मीद जगा दी है। अब हम अपनी रोज़मर्रा की जरूरतें बिना किसी तनाव के पूरी कर पा रहे हैं। संवरी बताती है कि महतारी वंदन की 10वीं किस्त की राशि उनके खाते में हास्तातंरित हो गया है।संवरी सलाम और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस योजना को लागू किया। इससे न केवल हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि हमें आत्मनिर्भर बनने का भी मौका मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के महिलाओं को मासिक 1000 रूपये की राशि दी जाती है, जिससे वे अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ अन्य सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा सकती हैं। इस योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और उनकी सामाजिक स्थिति को भी बेहतर किया है। संवरी सलाम जैसे कई परिवारों के लिए यह योजना एक वरदान साबित हो रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है, और वे अब समाज में अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का एक रास्ता है, जो उन्हें समाज में सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अवसर प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवारों के लिए और समाज के लिए एक मजबूत स्तंभ बन रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में यह योजना छत्तीसगढ़ की माताओं के जीवन में खुशहाली के साथ ही चिंता मुक्त हो रही है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ती हेतु 25 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
Fri, Dec 6, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
नारायणपुर, 05 दिसम्बर 2024// राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला नारायणपुर में नर्सिंग ऑफिसर, मनोविज्ञानी, दंत चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सक, प्रोग्राम एसोसिएट पीएमडीटी और टीबी, ब्लॉक मेनेजर अकाउंट, स्टॉफ नर्स एसएनसीयू, फार्मासिस्ट, स्टॉफ नर्स एनआरसी, सेक्रेटरियल असीसटेंट एफएलए, फिजियोथैरेपिस्ट, लैबोरेटरी टेक्निशियन डीपीएचएल, नेत्र रोग विशेेषज्ञ, प्रयोगशाला सहायक, सचिवीय सहायक आदि पदों पर संविदा आधार पर पूर्ति किया जाना है। अभ्यर्थी संविदा रिक्त पद, वेतनमान, आवश्यक योग्यता, भर्ती नियम, चयन प्रक्रिया कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट www.narayanpur.gov.in से अवलोकन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर के पते पर स्पीडपोस्ट, पंजीकृत डाक एवं स्वयं के द्वारा 05 ये 25 दिसम्बर 2024 सायं 05 बजे तक निर्धारित शुल्क एवं दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547