: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
Thu, Dec 12, 2024
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 12 दिसम्बर 2024// जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेड़ीबेड़ा एवं ओरछा (छोटेडोंगर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया था। अब उसे संशोधित करते हुए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए 01 जनवरी से 08 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक समय घोषित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 फरवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घण्टे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए इच्छुक छात्र वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in का प्रयोग कर सकते हैं।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: दूषित पानी बनी समस्य
Thu, Dec 12, 2024
दूषित पानी बनी समस्य
नारायणपुर जिला के शहर मध्य स्थित स्वामी आत्मानंद शा .उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्च मा.विद्यालय बखरूपरा के प्रांगण में लगा नल (बोरिंग) से विगत कई दिनों से पीली मिट्टी युक्त पानी निकल रहा है , छुई युक्त मट मैला पानी लिकलने से पीने योग्य नही है, जिसके चलते बच्चों एवम स्कूल स्टाफ को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है की कई बार नारायणपुर नगर पालिका में इसकी सुचना दी गई किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है चूंकि परिसर में प्राथमिक स्कूल से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय का संचालन हो रहा है जिसमें 190 बच्चे एवम 10 स्टॉफ को नल से गन्दा पानी आने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आज अच्छी बात यह रही कि स्कूल के शिक्षक ने बताया की नारायणपुर नगर पालिका द्वारा टैंकर की व्यवस्था कराई गई जिससे बच्चो और स्कूल स्टॉफ को काफी राहत मिली। बुलन्द टाइम्स न्यूज़ के संभगीय हेड के द्वारा फोन में सपर्क कर नल से निकलने वाली दूषित पानी के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जल्दी ही नल को सुधरवाने का आश्वाशन दिया गया lविज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
:
Wed, Dec 11, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर महिला उद्यमी रजिया जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2024/ जगदलपुर शहर के एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली शेख रजिया अपने हुनर और मेहनत के दम पर आज एक सफल महिला उद्यमी हैं एवं बस्तर क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गई हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जगदलपुर से पूरी कर आगे की पढ़ाई के लिए शेख रजिया हैदराबाद गई और वहां विज्ञान में रूचि होने के कारण माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर्स किया। तत्पश्चात वह अपने पिता और भाई के बिजनेस में हाथ बंटाने के बजाए अपना स्वयं का उद्यम बस्तर फूड फर्म जगदलपुर में स्थापित किया है। इस उद्यम को अपनी कड़ी मेहनत और लगन से संचालित कर वह आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो चुकी हैं। रजिया बताती हैं कि अपनी पढ़ाई के बाद बस्तर क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोत्पादों के प्रसंस्करण कर उद्यम स्थापित करने का निश्चय किया। शुरूआत में वह वनोत्पादों पर कार्य कर रही कुछ महिला समूहों के साथ कार्य किया। इस दौरान वन विभाग और जिला प्रशासन से जुड़ गई। एक दिन वह स्टार्ट-अप के संबंध में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर आई तब उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में पता चला और विभागीय अधिकारियों की मदद से पंजीयन कर फार्म भरवाया गया। इसके बाद कैनरा बैंक जगदलपुर को परियोजना प्रस्ताव प्रेषित किया गया। लगभग तीन महीने पश्चात बैंक ने उनको प्लांट एवं मशीनरी हेतु 10 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कर प्रदाय किया गया। जिसमें उन्हें विभागीय योजनान्तर्गत 35 प्रतिशत का अनुदान भी प्रदान किया गया। शासन की स्वरोजगार योजनांतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त कर शेख रजिया आज एक सफल महिला उद्यमी बन गई हैं। रजिया अपने इस खाद्य प्रसंस्करण उद्यम में पहले जुड़ चुकी महिला समूह के सदस्यों को कार्य पर रखा है, जिससे उन्हें भी नियमित तौर पर रोजगार सुलभ हो रहा है। अपने उद्यम बस्तर फूड फर्म में मुख्य उत्पाद महुआ लड्डू, ईमली चटनी, वाईल्ड हनी एवं महुआ चाय के बेहतर गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के दम पर आज वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेती हैं और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं।विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547