: उपजेल नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
Wed, Feb 5, 2025
तेन सिंह ठाकुर
उपजेल नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया नारायणपुर, 05 फरवरी 2025 // *प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव उत्तरा कुमार कश्यप* के आदेशानुसार उपजेल नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड शिव प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा बंदियों को अपने प्रकरण की सुनवायी की प्रक्रिया की जानकारी ऑनलाइन किस प्रकार किया जाए इस संबंध में जानकारी, सलाह दिया गया। रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर चंद्र प्रकाश कश्यप के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता अपने प्रकरण में नियुक्त करने का सलाह दिया गया। प्रकरण में लंबित दिनांक में अनुपस्थित होने पर न्यायालय द्वारा वॉरेंट जारी किया जाना है वॉरेंट व जमानत वॉरेंट के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता नारायणपुर छत्रपाल साहू की टीम के द्वारा बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य का जांच परीक्षण किया गया । इस अवसर पर * उप अधीक्षक उपजेल संजय नायक एवं कर्मचारीगण *पूनम देवांगन* सदस्य *सनातन मेरसा* विधि सदस्य अधिकारी *घासीराम नेताम* अधिकार मित्र उपस्थित रहें।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: दंतेवाड़ा के आवराभाटा में फ्लाई ओवर की नितांत आवश्यकता
Wed, Feb 5, 2025
दंतेवाड़ा के आवराभाटा में फ्लाई ओवर की नितांत आवश्यकताजगदलपुर से दंतेवाड़ा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क NH30 पर आवराभाटा में रेलवे फाटक है रेल के आने से हमेशा जाम लगी होती है जिससे वाहनों की आवाजाही में बाधा होती है जनता को बेवजह आधा आधा घंटा इंतजार करना पड़ता है दंतेवाड़ा जिला सहित बाहर से आने जाने वाले आत्रीयों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि दंतेवाड़ा एक धार्मिक एवं पर्यटक नगरी तथा बैलाडीला बचेली को जोड़ने वाली मार्ग होने के कारण हमेशा व्यस्त रहता है दंतेवाड़ा के नागरिकों का बरसो से लंबित मांग है जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ सरकार से अपेक्षा है कि नागरिकों का मांग को जल्द से जल्द पूरी करेगी दंतेवाड़ा के प्रभारी वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री श्री मान केदार कश्यप जी से भी काफी अपेक्षाएं हैं जनता के इस लंबित मांग को जल्दी पूरा करेंगेजिला ब्यूरो प्रमुखरचना ठाकुर7000297169
: 10वीं-12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा बैठक संपन्न
Wed, Feb 5, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
10वीं-12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा बैठक संपन्न जिला सीईओ ने कमजोर छात्रों के सुधार के लिए शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश नारायणपुर, 05 फरवरी 2025 // कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा के लिए 3 फरवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने की, जिसमें जिले के समस्त प्राचार्य एवं विषय शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक में प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणामों का विस्तृत विश्लेषण किया गया, विशेषकर अनुत्तीर्ण छात्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सुश्री खलखो ने सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करें और उनकी प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन ग्रुप में साझा करें। उन्होंने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 1 और 2 मार्च 2025 को संपन्न होंगी, जिनका परिणाम संतोषजनक आना चाहिए।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शासन हमें बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वेतन प्रदान करता है, इसलिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यालय का परीक्षा परिणाम 5 प्रतिशत से कम रहता है, तो संस्था प्रमुख पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला मिशन समन्वयक श्री जी.बी.एस. रेड्डी, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता श्री महेन्द्र कुमार देहारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर श्री कृष्णकांत गोटा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ओरछा श्री दीनबंधु रावटे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6364046084