: मतदान दलो को हरिझण्ड़ी मत दान दल रवाना
Mon, Feb 10, 2025
तेन सिंह ठाकुर
रिटर्निंग आफिसर ने किया मतदान दलो को हरिझण्ड़ी दिखाकर रवाना पोलिंग पार्टिया पूर्णं तैयारी के साथ मतदान केन्द्रों में तैनात नारायणपुर 10 फरवरी 2025// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममागईं के निर्देशन में समान्य प्रेक्षक श्रीकांत वर्मा एवं रिटर्निंग आफिसर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टियां जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन मतदान हेतु जरुरी सामग्रियों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए हरिझण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया।जिले के मास्टर ट्रेनर्स प्रो. बी.डी. चांडक, कमलेश सिंह, राकेश गुप्ता ने सामग्री वितरण के समय कहा कि सभी मतदान अधिकारी सामग्री लेते समय दस्तावेजों एवं मतदान सामग्री का मिलान सूची से अवश्य कर ले नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को नगर पालिका क्षेत्र के अध्यक्ष व 15 वार्डों में पार्षद पदों के लिए चुनाव होगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका में चुनाव 11 फरवरी को ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के 15 वार्ड में 36 प्रत्याशी और अध्यक्ष के लिए 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगरीय निकाय के अन्तर्गत 16 हजार 811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 8 हजार 881 महिला 7 हजार 928 पुरूष व 2 तृतीय लिंग मतदाता है। रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्णं रूप से मतदान सम्पन्न कराएं।स्ट्रांग रूम नियमों के तहत् बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है साथ ही बाहर एवं मैन गेट के पास बांस तथा बल्ली के बेरिकेड्स बनाया गया है। यहां नगर पालिका क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों व सभी 15 वार्डों के पार्षदों पद के अभ्यर्थियों के मतों की गिनती 15 फरवरी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीकांत वर्मा, सहायक रिटर्निग ऑफिसर अभयजीत मंडावी एवं अन्य निर्वाचन में लगे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: कलेक्टर ने मतदान दल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Mon, Feb 10, 2025
सहदेवसहा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने आज पॉलीटेक्टिक कॉलेज से नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका परिषद कोंडागांव के 37 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 37 दल के साथ 04 रिजर्व दल भी शामिल है।ब्यूरो चीफ कोंडागांवसहदेव सहा
: मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य
Sun, Feb 9, 2025
तेन सिंह ठाकुरमतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य नारायणपुर 09 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों में क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। मतदाता उपरोक्त में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान-पत्र मतदान केन्द्र पर लेकर जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा पहचान स्थापित की जायेगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है, इसके लिए सीजीएसईसी डॉट जीओवी डॉट इन cgsec.gov.in वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट अर्बन एवं वोटर सर्च एंड प्रिंट - रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084