: कलेक्टर ने मतदान दल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Mon, Feb 10, 2025
सहदेवसहा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने आज पॉलीटेक्टिक कॉलेज से नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका परिषद कोंडागांव के 37 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 37 दल के साथ 04 रिजर्व दल भी शामिल है।ब्यूरो चीफ कोंडागांवसहदेव सहा
: मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य
Sun, Feb 9, 2025
तेन सिंह ठाकुरमतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य नारायणपुर 09 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों में क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। मतदाता उपरोक्त में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान-पत्र मतदान केन्द्र पर लेकर जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा पहचान स्थापित की जायेगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है, इसके लिए सीजीएसईसी डॉट जीओवी डॉट इन cgsec.gov.in वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट अर्बन एवं वोटर सर्च एंड प्रिंट - रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 31 नक्सलियों का शव बरामद हो चुका है l*
Sun, Feb 9, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
🟦 *नेशनल पार्क मुठभेड़*🟦 *जिला बीजापुर*🟦 *दिनांक 09/02/2025*🟦 *Update @ 1345 बजे*
🔶 *मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 31 नक्सलियों का शव बरामद हो चुका है l
🔶 *दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए निकाला गया और treatment जारी l* ⚫ जिला बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्रांतर्गत जंगल में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। ⚫ *नेशनल पार्क मुठभेड़ स्थल से में अब तक 31 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद* ⚫ *मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l* ⚫ *मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l* ⚫ *मुठभेड़ में शहीद हुए 2 जवान l* ⚫ *मुठभेड़ में अन्य 2 जवान घायल l* ⚫ *दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए निकाला गया और treatment जारी l* ⚫ *अतिरिक्त बल को Re-enforcement के लिए भेजा गया* ⚫ *सर्च अभियान जारी है।* ⚫ *विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।*जिला ब्यूरो प्रमुखरचना ठाकुर7000297169