: नुक्कड़ नाटक के जरिये जंगलों को आग से बचाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
Fri, Apr 4, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
नुक्कड़ नाटक के जरिये जंगलों को आग से बचाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक नारायणपुर, 04 अपै्रल 2025//वन विभाग द्वारा वनमंडल अधिकारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न हॉट बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में स्थानीय गोंडी व हल्बी भाषा का उपयोग कर ग्रामीणों को समझाया जा रहा है कि जंगलों में आग लगाना या जलती आग को छोड़ देना गंभीर अपराध है, जिसके लिए 3 से 7 वर्ष की सजा अथवा 25,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यह कार्यक्रम जयसवाल नीको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। बस्तर के घने जंगल जैव विविधता का खजाना हैं, जहां विभिन्न प्रकार की लघुवनोपज और औषधीय जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्रामीणों को इन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया जा रहा है। वनों के विनाश से पर्यावरणीय असंतुलन, जल संकट और भूमि क्षरण जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस अभियान के अंतर्गत लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जंगलों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।गोहड़ा गांव में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, जिसमें मुख्य अतिथि अभिषेक बेनर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने वनों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जंगल केवल हमारी सांसों के लिए ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि जल स्रोतों को बनाए रखते हैं और मौसम को संतुलित रखने में मदद करते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।इस जागरूकता अभियान के तहत बेनूर, फरसगांव, तारागांव, छोटेडोंगर सहित अन्य स्थानों में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और वनों की सुरक्षा का संदेश ग्रहण किया।वनमंडल अधिकारी शशिगानंदन के. ने कहा कि वन हमारे जीवन का आधार है। ये हमें शुद्ध वायु, जल, औषधियां और जैव विविधता का संरक्षण प्रदान करते हैं। जलवायु संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में इनकी भूमिका अमूल्य है। हमें वनों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। जंगलों को आग से बचाएं, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और यदि कहीं आग लगती है तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें, ताकि हम अपने पर्यावरण और प्राकृतिक धरोहर की रक्षा कर सकें।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: बेल्जियम सेफर्ड नस्ल की सोना ने जीता रजत पदक
Fri, Apr 4, 2025
68वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से भाग लेते हुए जिला बीजापुर में तैनात बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के विस्फोटक खोजी श्वान सोना ने जीता रजत पदक।
68वॉ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में सारे राज्यों के पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों में तैनात विस्फोटक खोजी श्वानों के बीच दिनांक 10 फरवरी से 15 फरवरी तक रांची, झारखण्ड में (Explosive DOG Events) में विभिन्न प्रतियोगिता हुई।बीजापुर बीडीएस में तैनात Sniffer डॉग सोना ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति झारखण्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक से खोजी श्वान सोना को सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा इस सफलता के लिए डॉग हैंडलर आरक्षक/21 सोमन कुमार रिगरी को बधाई देकर पुरूस्कृत किया गया।Sniffer Dog सोना एक बहुत ही शार्प और अनुभवी डॉग है, जो विगत 01 वर्ष से जिले में तैनात होकर बीडीएस टीम के साथ IED ढूंढने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: फिर आ ई डी का भेंट चढ़ा ग्रामीण, एक गंभीर रुप से घायल
Fri, Apr 4, 2025
तेन सिंह ठाकुर
नक्सलियों के लगाए आईईडी के चपेट में आकर 1 ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जड्डा और मरकुड गांव के बीच पगडंडी रास्ते पर हुई घटना।मृतक और घायल दोनों ग्रामीण कानागांव के निवासी हैफ़ूलझाडू के झाड़ी लेने जंगल में गए थे ग्रामीणलगातार बढ़ रही है नक्सल आईईडी के चपेट में आकर ग्रामीणों के मरने और घायल होने के घटना। ओरछा के कुरुषनार में भी हुई थी ग्रामीण के मृत्युघायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर लाया जा रहा है।नारायणपुर पुलिस के द्वारा आईईडी डिटेक्शन के लिए विशेष अभियान में इस साल अब तक15 आईईडी जब्त किए गए है।नक्सल आईईडी में ग्रामीणों की मृत्यु नक्सलियों की बौखलाहट और आदिवासी विरोधी पक्ष को चिन्हांकित करता है माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से क्षेत्र में आईईडी लगाया जाकर सुरक्षा बलों को टारगेट किया जा रहा है। उक्त घटनाओं को देखते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार आईईडी डिटेक्शन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 04.04.2025 को ग्राम कानागांव निवासी 1. राजेश उसेण्डी पिता गुज्जा उसेण्डी उम्र करीबन 25 वर्ष 2. रामलाल कोर्राम पिता स्व. सुखराम उसेण्डी उम्र करीबन 25 वर्ष दोनों फल झाडू तोड़ने ग्राम जड्डा-मरकूर के जंगल पहाड़ी की ओर गये थे फूल झाडू तोड़ रहे थे कि अचानक नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगायें गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसके चपेट में आने से राजेश उसेण्डी के दोनो पैर में गंभर चोटे आने से मौके पर मृत्यु हो गई और एक घायल ग्रामीण रामलाल कोर्राम के गला, मुंह ढूडी में चोटे आई है जिसे उपचार हेतु नारायणपुर अस्पताल लाया जा रहा है। लगातार बढ़ रही है नक्सल आईईडी के चपेट में आकर ग्रामीणों के मृत्यु और घायल होने के घटना। ओरछा क्षेत्रान्तर्गत कुरुषनार में भी हुई थी ग्रामीण के मृत्यु। नक्सल आईईडी में ग्रामीणों की मृत्यु नक्सलियों की बौखलाहट और आदिवासी विरोधी पक्ष को चिन्हांकित करता है सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस साल 15 से अधिक आईईडी बरामद किया गया है। क्षेत्र से सर्चिंग व आईईडी डिटेक्शन की अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने उक्त* घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील किया गया कि- क्षेत्र में आईईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें। ताकि समय रहते आईईडी को निकाला जा सके जिससे सुरक्षा बल, ग्रामीणों, विकास कार्य में लगे कर्मचारियों, शासकीय सेवको एवं वन्य प्राणी को जान माल की हानि होने से बचाया जा सकें।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084