: राजस्व के लम्बित प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजी कलेक्टर हरीश एस।
Tue, May 6, 2025
जमीन से सम्बंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व और पुलिस की माह में एक बार जरूर हो संयुक्त बैठक-कलेक्टर श्री हरिस एस
राजस्व के लम्बित प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजी
*कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश* जगदलपुर 06 मई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जमीन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी माह में एक बार जरूर संयुक्त बैठक करें। इस बैठक के माध्यम से सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण की पहल की जाए। समाज के संवेदनशील मामलों में बदमाश लोगों का चिन्हांकन कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी करें। इसके लिए गांव के कोटवार व जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें और ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करें। कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बैठक लिए। कलेक्टर ने कहा कि स्लैरी पाइप लाइन विस्तार के मामलों को राजस्व अधिकारी लीड लेकर काम को जल्द करवाएं। चलित थाना का आयोजन संवेदनशील क्षेत्रों में भी करवाएं जिसमें राजस्व अधिकारी की उपस्थिति भी हो। गांव के कोटवार-पटेल का राजस्व अधिकारी माहवार बैठक ले ताकि गांव की स्थिति, समस्या-मांग की जानकारी लगातार मिल सके। सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का भी आयोजन सभी ब्लॉकों में किया जा रहा है इसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाने के भी निर्देश दिए । बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिंहा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था हेतु अनुभाग स्तर पर भी जांच करें, दुर्घटनाजन्य स्थलों में सुधार की आवश्यकता का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार जानकारी दें। नो पार्किंग में खडे गाड़ियों का आवश्यक चालानी कार्यवाही करें। रात में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण और डीजे वालों पर आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर कार्यवाही करें। इसके अलावा अन्य देशों के नागरिकों या अप्रवासी लोगों की पहचान करने के लिए संयुक्त कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य सचिव द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध दिए निर्देश की भी चर्चा किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए, राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने में तत्परता दिखाएं। बैठक में राजस्व प्रकरणों के दर्ज, निराकरण एवं लंबित प्रकरणों, ई-कोर्ट के प्रकरणों, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन, नक्शा बटांकन की प्रगति, भू-अर्जन के प्रकरण, स्लरी पाइप लाइन विस्तार के तहत भुगतान के प्रकरण, अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन के प्रकरण, राजस्व न्यायालयवार लंबित प्रकरणों, भू-अभिलेख पर त्रुटि सुधार के मामलें, आर बी सी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और भुगतान की समीक्षा की गई। इसके अलावा शीर्ष बी-121 विविध सामान्य राजस्व प्रकरण, अनाधिकृत रूप से भूमि पर कब्जा करने या रखने वाले व्यक्तियों की बेदखली और उन पर शास्ति की कार्रवाई, अ -74 के मामले, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 170,126,135 के प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का डिजिटाइजेशन एवं अभिलेख दुरुस्ती व्यवस्था की जानकारी, अनुविभागीय व तहसील कार्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति और आवश्यक संसाधनों, असर्वेक्षित गांवों के राजस्व सर्वेक्षण की प्रगति, नक्शा नवीनीकरण की प्रगति, बैंक बंधक के प्रकरण, डिजिटल हस्ताक्षरिकृत खसरों की प्रगति, राजस्व शिविर की क्रियान्वयन एवं आवेदनों पर कार्यवाही की समीक्षा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे ।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: की आर्थिमृतक के परिजन के लिए चार लाख रूपये क सहायता स्वीकृत
Tue, May 6, 2025
तेन सिंह ठाकुरकी आर्थिमृतक के परिजन के लिए चार लाख रूपये क सहायता स्वीकृत नारायणपुर, 06 मई 2025 // राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई द्वारा पीड़ित परिवार के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत दी गई है। जिले के ग्राम बाकुलवाही निवासी फ़ुलबत्ती उइके, पिता सियाराम उइके की मृत्यु 03 मार्च 2021 को आग में जलने के कारण हुई थी। मृतक लक्ष्मण मरकाम के निकटतम वारिस उनकी माता मासे मरकाम हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार नारायणपुर को राशि बैंक ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर कराने निर्देशित किया गया हैं।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल महिला टीम की ऐतिहासिक जीत, बस्तर की बेटियों ने पहली बार रचा इतिहास
Tue, May 6, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट...विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल महिला टीम की ऐतिहासिक जीत,बस्तर की बेटियों ने पहली बार रचा इतिहास
दंतेवाड़ा:शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की सॉफ्टबॉल महिला टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता जो की नेल्लूर आंध्र प्रदेश में आयोजित हो रही है में प्रथम मैच में माधव यूनिवर्सिटी राजस्थान को दस शून्य से एवं दूसरे मैच में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी गुजरात को तीन दो से तीसरे मैच में बेंगलुरु यूनिवर्सिटी कर्नाटक चौथे मैच में बरकततुल्ला यूनिवर्सिटी को हरा कर प्री क्वाटर में प्रवेश किया फिर पांचवे मैच में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी एवं गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी पंजाब को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई,, इस अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में देश भर की 96 विश्वविद्यालय ने भाग लियाछत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालय से कई टीमों ने भाग लिया किंतु सभी टीम बाहर हो गई वही शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल महिला टीम ने अंतिम 04 में अपनी जगह बनाई ।शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के इतिहास में पहली बार कोई टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय में क्वालीफाई किया, महिला टीम में कु ज्योति हेमला पिचर एवं कु अरुणा पुनेम कैचर की जुगलबंदी ने टीम को विजय बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई टीम में कु चंद्रकला, कु रेणुका, कु विमला शासकीय शहीद वेंकट राव महाविद्यालय बीजापुर, लक्ष्मी मौर्य, माड़वी शांति , शामबती , जयमती, शर्मिला, आकांक्षा ये शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय दंतेवाड़ा से यलका, लालिमा, अनीता विमला शासकीय नवीन महाविद्यालय धनोरा कोंडागांव से ,, और ओमेश्वरी बस्तर यूनिवर्सिटी से सभी खिलाड़ी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं टीम को गौरवान्वित किया इस टीम के कोच श्री मारुति नन्दन मरकाम क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय दंतेवाड़ा एवं मैनेजर श्री राजेन्द्र सिंह राज थे,।टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक बी एल केवट, नवीन सिंह सर वरिष्ट क्रीड़ा अधिकारी, सोपान कार्निवाल कोच बीजापुर एकेडमी रजनीश ओसवाल कोच एकलव्य कीड़ा परिसर जावांगा,राहुल गौरखेड़े , एवं सभी अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169