: नशामुक्त भारत अभियान के तहत् जिला स्तरीय हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Thu, Sep 4, 2025
तेन सिंह ठाकुर
शारीरिक मानसिक और बौद्धिक रूप से नशा मनुष्य को कमजोर करती है उसे छोड़ने के लिए प्रेरित करें - कलेक्टर ममगाईं
नशामुक्त भारत अभियान के तहत् जिला स्तरीय हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 01 से 31 अगस्त तक विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 18 से 28 अगस्त तक जिले के 38 शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में नशामुक्ति के पक्ष में व्यापक जनमत विकसित करने हेतु विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की कृतियों को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम माहका में 04 सितम्बर को आयोजित किया गया। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजित किया गया।कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत किशोरावस्था से लगना शुरू होती है और धीरे-धीरे जीवन को बर्बाद कर देती है। नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि सपनों और भविष्य को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से धूम्रपान, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया हैं। मनुष्य को शारीरिक मानसिक और बौद्धिक रूप से नशा कमजोर करती है उसे छोड़ने के लिए अपने आस-पास के लोगो को प्रेरित करने के लिए अपील किया। कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि आज के समय में नशे के साथ-साथ सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग भी मानसिक शक्ति को प्रभावित कर रहा है। बच्चों और युवाओं को चाहिए कि वे सोशल मीडिया का संयमित उपयोग करें और अपनी ऊर्जा को पढ़ाई व सकारात्मक कार्यों में लगाने का अपील किया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो ने कहा कि शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना सबसे बड़ा निवेश है। नशा जीवन को छोटा कर देता है और स्वास्थ्य को नष्ट करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देने और समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करने की अपील किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आकर्षक पोस्टरों ने नशे के दुष्परिणाम और नशामुक्त भारत के महत्व को बखूबी दर्शाया हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मधु पीटर एवं प्रियंशु शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावीर चौक, द्वितीय स्थान पर दीपिका पोर्टल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटपाल तथा तृतीय स्थान पर भूमिका नाग शासकीय दुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी ने स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सामज कल्याण विभाग के उप संचालक श्याम सुन्दर रैदास, शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला अयोध्या धाम दर्शन का अवसर
Thu, Sep 4, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला अयोध्या धाम दर्शन का अवसर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों को निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन कराने हेतु "श्री रामलला दर्शन योजना" शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन से जिलों के श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। जिले के 11 श्रद्धालुओं को नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल और बखरूपारा वार्ड पार्षद श्री कमलापति मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर से राजनांदगांव के लिए कार द्वारा रवाना किया। विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। आत्मसमर्पित माओवादियों ने इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि सुदूर अंचल और अंधकारमय जीवन से निकलकर हमें श्री रामजी के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उनका श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए पूरा पैकेज प्रदान किया जा रहा है, जिसमें यात्रा, ठहरने, मंदिर दर्शन और भोजन की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, टूर एस्कॉर्ट और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री एम.एल. अहिरवार भी उपस्थित रहे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: शहर के शांत फिजा मे जहर घोलने का प्रयास।
Wed, Sep 3, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
शहर के शांत फिजा मे जहर घोलने का प्रयास।
मामला जिला नारायणपुर का है। शहर की शांत फिजा लोगों को रास नहि आ रही। लोगों के धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास।
बैनर पोस्टर भी फेंका। और वर्ग विशेष का झंडा लगाया। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ सरकार की शुभकामना संदेश शहर के चौक चौराहों साहित विभन्न मार्गों मे लगाया गया था। सुभकामना संदेश मे भगवान गणेश जी की छाया चित्र अंकित है, साथ ही उसी पोस्टर मे माननीय प्रधान मंत्री जी एवम प्रदेश की मुखिया विष्णु देव साय की की छाया चित्र भी हैं जो की सरकारी संपत्ति है।धार्मिक भावनाओं को आहत करने के नियत से अज्ञात लोगों ने पोस्टर हटाया और वर्ग विशेष का झंडा लगा दिया। इस कृत्य को लेकर लोगों में गुस्सा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सहित हिंदू संगठनों ने किया जम कर प्रदर्शन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मे भी दिखा काफी रोष। थाने मे लिखाई रिपोर्ट, नारायण पुर थाने दार ने कार्यवाही का दिया भरोसा। इसकी सुचना जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई को भी दी गई, स्तिथि की गंभीरता को देखते पहुंचे नारायणपर एस डी एम, तहसीलदार,हिंदू संगठनों ने सौंपा नारायणपुर थाने दार को ज्ञापन और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की मांग। अब देखते है प्रशासन कितनी तत्परता से कार्यवाही करती हैं।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084