: अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट,अब सड़क के गड्ढों में समाने लगी ट्रक
Mon, Sep 29, 2025
अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट
अब सड़क के गढ़ों में समाने लगी ट्रक
नारायणपुर और कोंडागांव को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग130 D सड़क का बद से बद्तर हालात देखने को मिला । मामला नगर पालिका क्षेत्र का है।गड्ढे में पूरा ट्रक समाया।16 चक्का ट्रैकों ने बेदम कर दिया सड़क को ।फोर व्हीलर, मोटरसाइकिल, साइकिल सवारों के लिए बनी जानलेवा सड़क।उत्तर बस्तर संभाग हेडअर्जुन देवांगन
: धमतरी क्षेत्र में हाथी की धमक
Mon, Sep 29, 2025
तेन सिंह ठाकुरब्रेकिंग न्यूज धमतरी क्षेत्र में हाथी की धमकधमतरी के अंगार मोती की डांगी माता क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से डेरा जमाया हुआ है हाथी।ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त।वन विभाग की निष्क्रियता और लाचारी के कारण ग्रामीणों को हो रहा है नुकसान।ग्रामीणों का फसल हो रहा है बर्बाद।संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल
Sat, Sep 27, 2025
सुनील सिंह की रिपोर्ट
आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना मुस्तैद
अपात स्थिति से निपटने बचाव सामग्री की पर्याप्त व्यवस्थानारायणपुर, 25 सितम्बर 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस, वन, नगर सेना, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, जनपद पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय के समीप स्थित बिंजली डेम में आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना के जवानों द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति मे लोगों को सुरक्षित बचाने और उनके प्रथम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल किया गया। राजस्व एवं नगर सेना के जवान विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला नगर सेनानी मनोहर लाल चौहान ने बताया कि मानसून के दौरान बाढ़ की स्थिति में नगर सेना बचाव के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। आपदा प्रबंधन के तहत् इसके लिए व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि बाढ़ की स्थिति मे आवश्यकता पड़ने पर कैम्प की व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ बचाव के लिए एक एल्युमिनियम बोट है, जिसमें एक साथ 10 से 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सौरभ दीवान, सीएमएचओ डॉ. एसएस राज, खाद्य अधिकारी अल्लाहउद्दीन खान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।संवाददातासुनील सिंहप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर