: नारायणपुर के बड़े जम्हरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।
Fri, Sep 26, 2025
तेन सिंह ठाकुर
नारायणपुर के बड़े जम्हरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पौधा रोपण और ‘आत्मनिर्भर भारत व लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान’ पर संगोष्ठी आयोजित* नारायणपुर, 25 सितंबर 2025:ग्राम बड़े जम्हरी में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधा रोपण किया गया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण था ‘आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान’ विषय पर संगोष्ठी। यह संगोष्ठी पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित थी और स्थानीय जनता को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित रही।कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता *पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, कोंडागांव दीपेश अरोरा* ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने संगठन निर्माण और राष्ट्र निर्माण में समान रूप से उत्कृष्ट योगदान दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करके स्थानीय उद्योगों को मजबूती दें और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान करें। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग और स्थानीय कारीगर देश की आर्थिक रीढ़ हैं और उन्हें प्रोत्साहित करना आज की आवश्यकता है।*भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार* ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय व्यवसायों को समर्थन देने से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है।*अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम* ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान खरीदें और देश की प्रगति में भागीदार बनें।कार्यक्रम को *जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, एवं ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी* ने भी अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल जी के जीवन और उनके सिद्धांतों को साझा करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन *भाजपा जिला महामंत्री, संदीप कुमार झा व आभार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक संतनाथ उसेंडी* ने किया।कार्यक्रम में *रतन सलाम,चैतराम कुमेटी, प्रभुलाल दुग्गा, दिनदयाल नाग, रामचंद्र कुंजाम, लक्ष्न कांगे, राकेश कावडे, दीपेन्द्र भोयर, सगनू राम,प्रमेश उईके, उत्तम जैन, सोमजी कावडे, गागरु सलाम, तीजऊ कावड़े,हीना नाग, रमशीला नाग, बबीता ठाकुर,संगीता जैन, कृति पोटाई, संवारी पोटाई, दीपाली नाग, रंजना ठाकुर* सहित स्थानीय नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पौधा रोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।संगोष्ठी के दौरान विशेष जोर इस बात पर दिया गया किआत्मनिर्भर भारत तभी संभव है जब नागरिक स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को अपनाएं। लोगों ने इस पहल को सराहा और इसके लिए व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर
: नारायणपुर के अबूझमाड़-ओरछा मार्ग हुआ बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित,
Thu, Sep 25, 2025
अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट
नारायणपुर के अबूझमाड़-ओरछा मार्ग हुआ बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित,
तेज बारिश के चलते टेकानार नाला में आया बाढ़,लोग जान जोखिम में डालकर अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर उपनती नदी कर रहे हैं पार,दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारे,अबूझमाड़ का संपर्क पूरी तरह का टूटा,बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम मौके से पर आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची। मौके पर डटी रही।उत्तर संभाग हेडअर्जुन देवांगन
: खराब सड़क को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सड़क जाम।
Thu, Sep 25, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर [caption id="attachment_7923" align="alignnone" width="300"]
खराब सड़क को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सड़क जाम।
[/caption]
नारायणपुर कोंडागांव ओरछा तिराहा पर किया सड़क जाम। तत्काल बस सेवा बहाल करने की की मांग।बता दे बीते 20 दिनों से खराब सड़क के चलते बस मालिकों ने बस का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है, बस संचालकों का कहना है सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं बहुत ज्यादा कीचड़ होने से सड़क चलने लायक नहीं है खराब सड़क के चलते गाड़ियां खराब हो रही हैं जिससे बस मालिकों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा हैं, नारायणपुर के व्यापारियों का भी दर्द छलकने लगा है,आवा जाही बंद होने से जिले की व्यापार व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है इसी कारण आज व्यापारियों ने अपनी संस्थान बंद कर आज के चक्का जाम को पूर्ण समर्थन दिया है । बस संचालन के बंद होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं यात्रीगण भटकने को मजबूर है। खराब सड़क के चलते बुजुर्गों, स्कूली बच्चों, महिलाओं खास कर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हाल ही में एक महिला ने बीच रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया ऐसा सुनने में आया है । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को जैसे तैसे पिकअप वाहन से जगदलपुर भेजा गया, जिला प्रशासन की अब तक बस ऑपरेटरों से संवाद कर समस्या के समाधान ना खोज पाना समझ से परे हैं। देखते हैं समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046984