Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: छिन्दनार में आयोजित ग्राम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर में ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ*

रचना ठाकुर कि रिपोर्ट... *छिन्दनार में आयोजित ग्राम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर में ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ*   *“आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना है विकास”-विधायक श्री चैतराम अटामी*   दंतेवाड़ा, 15 जून 2025 — धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज विकासखण्ड गीदम के ग्राम पंचायत छिन्दनार में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी समुदाय के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान करना था। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मण्डावी, जनपद अध्यक्ष गीदम श्रीमती शकुन्तला भास्कर, जनपद अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्रीमती सुनीता भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष गीदम श्री दिनेश कौशल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, ग्राम पंचायत छिन्दनार की सरपंच श्रीमती संध्या शुक्ला सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   शिविर में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से शासन की योजनाएं अब सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं। यह सिर्फ सेवा का नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन का प्रतीक है। आज का शिविर दिखाता है कि जब इच्छाशक्ति और जनभागीदारी मिलती है, तो किसी भी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। हमारी सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।” शिविर में प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों में राशन कार्ड हेतु आवेदन: 34, जिनमें से 10 का निराकरण,किसान क्रेडिट कार्ड 37 में से सभी 37 आवेदन स्वीकृत,जाति प्रमाण पत्र: 26 आवेदन प्राप्त,श्रम पंजीयन: 18 आवेदन, सभी का त्वरित निराकरण,उद्यान विभाग से संबंधित आवेदन: 4, सभी निराकृत,जनधन खाता योजना: 15 आवेदन प्राप्त ई-श्रम कार्ड: 28 में से सभी 28 आवेदन स्वीकृत किए गए इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए और तत्काल कार्यवाही की गई।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और शासन की विभिन्न सेवाओं के प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तत्परता से सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में आधार कार्ड अपडेट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, बैंक खाता खोलने जैसी आवश्यक सेवाएं भी मौके पर प्रदान की गईं। छिन्दनार में आयोजित यह शिविर न केवल शासन की योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू करने का प्रभावशाली उदाहरण बना, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और जनता मिलकर कार्य करते हैं, तो जनकल्याण सुनिश्चित होता है। आगामी दिनों में यह अभियान जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन