Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नारायणपुर महिला पतंजलि योग समिति के द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।

तेन सिंह ठाकुर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नारायणपुर महिला पतंजलि योग समिति के द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव बखरूपारा स्थित गणेश मंदिर में मनाया गया ।पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के आह्वान और दिशा निर्देश पर हर द्वार तक योग और यज्ञ कार्यक्रम के तहत महिला पतंजलि योग समिति नारायणपुर के द्वारा गुरु पुर्णिमा कार्यक्रम गरिमा मय और भव्यता के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे से ही महिला पतंजलि योग समिति के सदस्य गण गणेश मंदिर मैं इकट्ठा होने लगे थे। श्रीमती राधा जोशी के मार्गदर्शन में महिला पतंजलि योग समिति नारायणपुर के द्वारा हवन कार्यक्रम रखा गया था । हवन श्री सी डी वैष्णव के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ। समिति के द्वारा भजन कीर्तन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान पतंजलि योग समिति के महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा जोशी जी ,शांति ठाकुर, बबीता ठाकुर ,केसर निषाद ,अमिता ठाकुर ,सुमित्रा नेताम ,सुनीता साहू , तथा बड़ी संख्या में वॉर्ड की महिलाएं उपस्थित रहे । प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन