Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: जीवन मे परिवर्तन, नए विचारों के आगमन और मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने प्रतिदिन समाचार पत्रों का अध्ययन जरूरी

तेन सिंह ठाकुर जीवन मे परिवर्तन, नए विचारों के आगमन और मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने प्रतिदिन समाचार पत्रों का अध्ययन जरूरी   नारायणपुर, 29 जनवरी 2025// शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर के लाइब्रेरियन श्री संजय कुमार पटेल को क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भिलाई, जिला दुर्ग में आपके जीवन मे प्रतिदिन अखबार पढ़ने के फायदे विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरियन श्री संजय कुमार पटेल ने कहा कि हमे अपने मस्तिष्क मे प्रतिदिन नई सूचना, समझ, ज्ञान और विचारों के आगमन हेतु दैनिक समाचार पत्रों का अध्ययन नियमित रूप से अवश्य करना चाहिए क्योकि नए विचारों के बिना हमारे भीतर परिवर्तन नही हो सकता है और बिना हमारी आदतों और विचारों में परिवर्तन के जीवन मे तरक्की करना मुश्किल और कठिन होगा। अख़बार हमें हमारे आस पास एवं चारों ओर घटित होने वाले घटनाओ के साथ साथ देश दुनिया की खबरें भी उपलब्ध कराता है। अखबारों में सामान्य ज्ञान,समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय घटनाओं, आर्थिक,व् यापारिक, खेल, मनोरंजन एवं प्रेरणादायक खबरों के साथ साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और कैरियर से सम्बंधित विषय विशेषज्ञों के सलाह भी दिए रहते है। अखबारों में मनोरंजक लघु कहानियां, क्विज, पहेलिया, चुटकुले, कविताएं, महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलो और मौसम की भविष्यवाणी से संबंधित महत्वपूर्ण खबरें भी प्रकाशित किये जाते है। उन्होंने बताया कि समस्त अखबारों में अभिव्यक्ति, विचार और ओपिनियन से संबंधित पेज पर विभिन्न विषयो के जानकारों एवं सलाहकारों के व्यक्तिगत विचार अलग अलग विषयों जैसे राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिक, साहित्यिक, समसामयिक, ऐतिहासिक तथा पर्यावरण से संबंधित विषयों पर उनके व्यक्तिगत विचार प्रकाशित जाते है,जो हमारी सोच एवं समझ को बढ़ाने में बहुत सहायक होते है। अतः हम सभी को अखबार में इस पेज का अध्ययन अवश्य ही करना चाहिए। उन्होंने इंजीनियरिंग महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से कम से कम एक हिंदी और अंग्रेजी अखबार का अध्ययन अपने ज्ञान, शब्दकोश, लेखन कौशल, विश्लेषणात्मक सोच, यादाश्त बढ़ाने, तनाव प्रबंधन करने, ध्यान बढ़ाने, मनोरंजन तथा मानसिक शांति एवं विकास हेतु प्रतिदिन अवश्य करने को कहा। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन