Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

: 17 उपार्जन केन्द्रों पर हो रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किये जाने हेतु मुख्यमंत्री का जताया आभार   नारायणपुर, 29 नवम्बर 2024// पूरे छत्तीसगढ़ सहित नारायणपुर जिले में 14 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हुई है। जिलें में वर्तमान में 17 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की ख़रीदी की जा रही है। धान बेचने आए किसान मानूराम ने बताया कि उनका 03 एकड़ खेत है और धान खरीदी केन्द्र माहका में 50 क्विंटल धान बेचा है। मानूराम के परिवार में 6 सदस्य है, जिसमें उनकी पत्नी, एक बेटा और तीन बेटी है। उन्होंने धान की खेती में 02 बोरा डीएफई और 02 बोरा युरिया का उपयोग किया है। उनका कहना है कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शी से चल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण अब उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर अच्छी व्यवस्था और अधिकारियों का सहयोग देखकर खुशी हुई। अब हमें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने कर्मचारियों का सहयोग की प्रशंसा की। धान बेचने के दो दिवस के भीतर किसानों के खातो में राशि अंतरित कि जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों के लिए बड़ी राहत है और हमें समय पर हमारा भुगतान मिल रहा है। किसान मानूराम ने कहा कि इस बार समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए मंडी में लंबी कतारों से बचने के लिए पहले से स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है और समर्थन मूल्य भी 3100 रूपये है जो हम किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। इससे हमारी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। किसान मानूराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के द्वारा किये गये व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाएं भविष्य में भी जारी रहेंगी। किसान मानूराम ने बताया कि धान बेचकर वह इस राशि से अपने खेत का मरम्मत कर आगे की फसल लेंगे और अपने परिवारिक कार्यों में उपयोग करेंगे। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन