: यात्री बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल।
Thu, Apr 17, 2025
तेन सिंह ठाकुर
यात्री बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल।
नारायणपुर से ओरछा की ओर जा रही बस्तर ट्रेवल्स की बस दोपहर 1:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई बस क्रमांक सीजी 21 F09 26 यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस में 90 से 100 की संख्या में यात्री बैठे थे क्षमता से अधिक यात्री, तेज रफ्तार बस के तेज रफ्तार के कारण यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई ,बस के ड्राइवर की लापरवाही का खामियाजा यात्रीगण को भुगतना पड़ रहा है, वही नारायणपुर ओरछा मार्ग का खस्ता हाल होना भी समय-समय पर दुर्घटना का कारण बनते जा रहा है ,ग्रामीण और पुलिस वालों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया 17 यात्रियों को चोटें आई है तथा दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई है घायलों का जिला अस्पताल के महज दो डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साफ दिखाई दे रहा है घायल और परिजन अस्पताल परिसर में भटकते पाए गए क्योंकि 2 महीना से अधिक समय से एक्स-रे मशीन की खराबी के कारण आज घायलों का एक्सरा नहीं हो पा रहा था घायलाें को और उसके परिजनों को एक्सरा के लिए भटकना पड़ रहा था जिस कारण घायलों के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर काफी नाराज़,नाखुश नजर आए।
प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: फिर आ ई डी का भेंट चढ़ा ग्रामीण, एक गंभीर रुप से घायल
Fri, Apr 4, 2025
तेन सिंह ठाकुर
नक्सलियों के लगाए आईईडी के चपेट में आकर 1 ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जड्डा और मरकुड गांव के बीच पगडंडी रास्ते पर हुई घटना।मृतक और घायल दोनों ग्रामीण कानागांव के निवासी हैफ़ूलझाडू के झाड़ी लेने जंगल में गए थे ग्रामीणलगातार बढ़ रही है नक्सल आईईडी के चपेट में आकर ग्रामीणों के मरने और घायल होने के घटना। ओरछा के कुरुषनार में भी हुई थी ग्रामीण के मृत्युघायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर लाया जा रहा है।नारायणपुर पुलिस के द्वारा आईईडी डिटेक्शन के लिए विशेष अभियान में इस साल अब तक15 आईईडी जब्त किए गए है।नक्सल आईईडी में ग्रामीणों की मृत्यु नक्सलियों की बौखलाहट और आदिवासी विरोधी पक्ष को चिन्हांकित करता है माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से क्षेत्र में आईईडी लगाया जाकर सुरक्षा बलों को टारगेट किया जा रहा है। उक्त घटनाओं को देखते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार आईईडी डिटेक्शन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 04.04.2025 को ग्राम कानागांव निवासी 1. राजेश उसेण्डी पिता गुज्जा उसेण्डी उम्र करीबन 25 वर्ष 2. रामलाल कोर्राम पिता स्व. सुखराम उसेण्डी उम्र करीबन 25 वर्ष दोनों फल झाडू तोड़ने ग्राम जड्डा-मरकूर के जंगल पहाड़ी की ओर गये थे फूल झाडू तोड़ रहे थे कि अचानक नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगायें गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसके चपेट में आने से राजेश उसेण्डी के दोनो पैर में गंभर चोटे आने से मौके पर मृत्यु हो गई और एक घायल ग्रामीण रामलाल कोर्राम के गला, मुंह ढूडी में चोटे आई है जिसे उपचार हेतु नारायणपुर अस्पताल लाया जा रहा है। लगातार बढ़ रही है नक्सल आईईडी के चपेट में आकर ग्रामीणों के मृत्यु और घायल होने के घटना। ओरछा क्षेत्रान्तर्गत कुरुषनार में भी हुई थी ग्रामीण के मृत्यु। नक्सल आईईडी में ग्रामीणों की मृत्यु नक्सलियों की बौखलाहट और आदिवासी विरोधी पक्ष को चिन्हांकित करता है सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस साल 15 से अधिक आईईडी बरामद किया गया है। क्षेत्र से सर्चिंग व आईईडी डिटेक्शन की अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने उक्त* घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील किया गया कि- क्षेत्र में आईईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें। ताकि समय रहते आईईडी को निकाला जा सके जिससे सुरक्षा बल, ग्रामीणों, विकास कार्य में लगे कर्मचारियों, शासकीय सेवको एवं वन्य प्राणी को जान माल की हानि होने से बचाया जा सकें।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 01 ग्रामीण महिला हुई गंभीर रूप से घायल।
Sat, Mar 29, 2025
तेन सिंह ठाकुर
माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 01 ग्रामीण महिला हुई गंभीर रूप से घायल।घायल महिला बोड़गा गांव तहसील भैरमगढ़ जिला बीजापुर की निवासी है जो महुआ बिनने के लिये जंगल गई हुई थी। इन्द्रावती नदी पर ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी, आज सुबह लगभग 06.30 बजे के आसपास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई ।घायल महिला के दोनो पैर में आई चोंट, बांया पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त।वर्ष 2023-24 में भी माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आने से बोड़गा के 02 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती किया गया है, समुचित उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084