: नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत अभ्यर्थियों ने मंगलवार को दाखिल किया महापौर के लिए 06 तथा नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र
Ten Singh Thakur
Tue, Jan 28, 2025
तेन सिंह ठाकुर
जगदलपुर, 28 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत अधिसूचना जारी होने के साथ ही गत बुधवार से नाम निर्देशन पत्र दाखिला शुरू हुआ है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने जगदलपुर नगर निगम अंतर्गत महापौर के लिए 06 और नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह अब तक नगर पालिक निगम जगदलपुर में महापौर के लिए 07 तथा नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की मंगलवार 28 जनवरी 2025 अंतिम तिथि निर्धारित थी। वहीं कल 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 31 जनवरी तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। जिले के दोनों नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगी और 15 फरवरी को मतगणना होगी।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन