Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

: राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन झारखंड और ओडिशा ने अपना अपना मुकाबला जीता

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन झारखंड और ओडिशा ने अपना अपना मुकाबला जीता   नारायणपुर, 10 दिसम्बर 2024// रामकृष्ण मिशन आश्रम में चल रहे 29वीं राजमाता जीजाबाई महिला फुटबॉल चौंपिनशिप में 10 दिसंबर को उद्घाटन मैच झारखंड और तमिलनाडु के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें झारखंड के 10 नंबर खिलाड़ी अमीषा बाक्सला के हैट्रिक गोल से झारखंड ने 3 - 0 से तमिलनाडु को हराकर अपना पहला लीग मैच में जीत हासिल किया। अमीषा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। द्वितीय प्रहर में ओडीशा और महाराष्ट्र के बिच मैच खेला गया जिसमे ओड़िशा टीम 2-0 से विजयी रही। ओडिशा टीम के ओर से प्यारी झाझा 45 मिनट पर पहला गोल किया और 54 मिनट में दूसरा गोल कर जीत दर्ज किया। ओडिशा के प्यारी झाझा को प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उद्घाटन मैच में अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के उप-महासचिव श्री एम सत्यनारायण जी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच का शुभारंभ किया। साथ में आश्रम के सचिव महाराज, श्री मोहन लाल जी, श्री जवाहर दास जी एवं स्वामी कृष्णामृतानन्द थे। विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन