: सरकार एवम पर्यटन विभाग की बारसूर के विकास को लेकर उदासीन
Ten Singh Thakur
Sun, Nov 24, 2024

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
नारायणपुर
पर्यटन विभाग ऐतिहासिक गणेश मंदिर के आसपास ना केवल बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर उदासीन है बल्कि मंडप का काम को पूरा करने में भी कोताही बरत रही है। ऐतिहासिक मंदिर की गरिमा अनुकूल शेड निर्माण नहीं किया गया है। केवल प्रोफाइल शीट का शैड बना छोड़ दिया है। मूर्ति की सुरक्षा हेतु कोई इंतजाम नहीं है। रस्सी का घेराव कर मूर्ति की काम चलाऊ सुरक्षा की गई है। आज अवकाश का दिन होने से पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। महासमुंद, धमतरी राजनांदगांव और जगदलपुर से सैलानी बस व अन्य वाहनों से बारसूर गणेश मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। धमतरी निवासी राम, विकास और अजय ने बताया कि शौचालय और स्नानागार की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। यही नहीं बारसूर में पर्यटकों के ठहरने के लिए भी कोई सुविधा नहीं होने पर पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
9424287547
6264046084
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन